एक्सप्लोरर

UP News: जमीन की नपाई करने पहुंचे सरकारी कर्मचारियों की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

Gonda News: गोंडा में कोर्ट के आदेश पर जमीन की नापजोख करने पहुंचे सरकारी अमीन की दबंगों ने मिलकर पिटाई कर दी. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Gonda News: गोंडा में इन दिनों बदमाश और दबंगों का बोलबाला है. उनपर कानून और पुलिस का डर नहीं दिख रहा है. ऐसे में आए दिन दबंग लोग दबंगई करने पर उतारू नजर आ रहे हैं. ताजा मामले में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. दरअसल गोंडा के थाना इटियाथोक थानाक्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में कोर्ट के आदेश पर विवादित जमीन की नपाई करने पहुंचे आमीन और एक कर्मचारी की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार गोंडा जिले में इटियाथोक थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में विवादित जमीन को लेकर के गांव के ही पीड़ित व्यक्ति ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया था. दायर मुकदमे पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बीते दो दिन पहले विवादित जमीन की नाप जोख करने को लेकर के आदेश दिया था. साथ ही मौके पर सरकारी अमीन को जा कर विवादित स्थल की नाप जोख कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे.

दबंगों ने कर दी सरकारी कर्मचारी की पिटाई

ऐसे में जब सरकारी अमीन विवादित जमीन की नाप जोख करने गए, तो वहां पर अमीन की नाप जोख से परेशान होकर के दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में अमीन को रोक कर उसके साथ मारपीट करते हुए जमकर गाली गलौज किया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो सोमवार 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इटियाथोक थाने की पुलिस जांच करके कार्यवाही करने में जुटी हुई है.

कोर्ट के आदेश पर हुआ स्थलीय निरीक्षण

जिला जज गोंडा के कार्यालय में अमीन के पद पर नियुक्त प्रमोद कुमार एक विवादित जमीन की कोर्ट के आदेश पर मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने गए थे. इस दौरान नाप जोख करके रिपोर्ट तैयार करने के लिए अपने सहयोगी मनीष कुमार द्विवेदी के साथ कोर्ट के आदेश पर कमीशन कार्य करने के लिए गए थे. मजरा गांव शिवपुरा में विवादित स्थल पर पहुंच कर नाप-जोख कर रहा थे, इसी बीच गांव के ही वेद प्रकाश तिवारी मौके पर आ गए और गाली गुप्ता देते हुए कोर्ट अमीन प्रमोद कुमार की कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट करने लगे.

आरोपी हुआ गिरफ्तार

वहीं पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि ग्राम पंचायत में विवादित जमीन की नाप करने गए एक सरकारी कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है. एक कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें पीड़ित सरकारी कर्मचारी की तहरीर व वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: 'क्यों उनका नाम लेते हो..', ओम प्रकाश राजभर का नाम सुनते ही शिवपाल यादव ने कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget