एक्सप्लोरर

युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह पहुंचे मलेशिया, माउंट किनाबालु की चोटी को फतह कर बनाएंगे रिकॉर्ड

UP News: यूपी के गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह मलेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किनाबालु (4095 मीटर) को फतह करने के लिए पहुंच चुके हैं. वह 7 जुलाई को अभियान शुरू करेंगे.

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह मलेशिया देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु जिसकी ऊंचाई (4095 मीटर) को फतह करने के लिए मलेशिया पहुंच चुके हैं. इसके पहले भी उन्होंने कई देश के सबसे ऊंचे पर्वतों को फतहकर रिकॉर्ड बनाए हैं. युवा पर्वतारोही नीतीश जिस भी पर्वत को फतह करते हैं, वहां तिरंगा जरूर फहराते हैं. इसके साथ ही वे जन जागरूकता के लिए कोई न कोई संदेश जरूर देते हैं. इस बार वे हरित गोरखपुर का संदेश देंगे.

अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह 4 जुलाई को भारत से मलेशिया के लिए रवाना हुए. वे इसके पहले भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. नीतीश ने अभी तक जितने पर्वतो को फतह किया है, वहां से सर्व शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ट्रांसजेंडर के हिट के सन्देश देते आये हैं. वे इस बार जितने मीटर क्लाइंब करेंगे, उतना पौधा गोरखपुर मंडल में एचपीसीएल के साथ मिलकर लगाएंगे.

नीतीश के चाहने वालों ने दी शुभकामनाएं
पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए 4 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर के डीजीएम आशीष शर्मा ने एचपीसीएल का लोगो भेंट किया और इस अभियान के लिए नीतीश सिंह को शुभकामनाएं दी है. पर्वतारोही नीतीश सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है. वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं. वे मूलतः गोरखपुर के चरगांवा विकासखण्ड में ग्रामसभा रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) के रहने वाले हैं.

इन चोटियों पर लहरा चुके हैं तिरंगा
नीतिश ने साल 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया. 2018 में ही लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया. साल 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया. इसके अलावा टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है.

सीएम धामी ने नमक पोषण योजना का किया शुभारंभ, उत्तराखंड के 14 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget