एक्सप्लोरर

Gorakhpur: महंगे शौक पूरा करने की चाहत में लुटेरे बने तीन घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए, इन बड़ी वारदात को दे चुके हैं अंजाम

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलरिहा बाजार नहर पुलिया के पास मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया. तीनों लुटेरे भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में महंगे शौक पूरा करने की चाहत में लुटेरे बने तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी उम्र महज 22 से 23 साल है. हालांकि इनके कारनामें इतने बड़े हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे. ये लुटेरे अवैध असलहे के बल पर चलती बाइक पर लोगों को लूट कर शिकार बना लेते रहे हैं. सफेद अपाचे पर सवार होकर लूट करने वाले इन लुटेरों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके पास से लूट की रकम, लूटा गया एप्‍पल का मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया है.

एसपी ने क्या बताया
गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि 20 अप्रैल को जरीना नाम की महिला अपने देवर के साथ रात 9 बजे पीजीआई लखनऊ में इलाज कराने के लिए बस पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही (केवटान) टोला के पास सड़क पर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने उनका पर्स लूट लिया. इस दौरान वे बाइक से नीचे भी गिर गईं. जरीना ने इस संबंध में गुलरिहा थाने में आईपीसी की धारा 392 के तहत केस दर्ज कराया.

Loudspeaker Row: धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में यूपी सरकार ने मांगी रिपोर्ट, थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम

कौन हैं आरोपी लुटेरे
एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि, 25 अप्रैल को भोर में तीन बजे गुलरिहा बाजार के नहर के पास से पुलिस ने आरोपी तीनों लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ छोटी रेतवहिया के रहने वाले मन्‍नू, हसनगंज के रहने वाले झीनक, मंझरिया के रहने वाले शिवकुमार के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच है. महंगे शौक पूरे करने के लिए तीनों घटना को अंजाम दे रहे थे.

कैसे पकड़े गए
एसपी ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलरिहा बाजार नहर पुलिया के पास मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया. तीनों लुटेरे भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया. तीनों ने राहगीरों से लूटपाट और छिनैती का अपराध कबूल कर लिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिये देशी तमंचे का इस्तेमाल करते रहे हैं. 

लूटने की बात स्वीकार किए
लुटेरों ने स्वीकार किया कि वे 20 अप्रैल की रात 9 बजे बरगदही बाजार में अपने साथियों के साथ एक महिला और एक पुरुष जो मोटरसाइकिल से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे, जो बुर्का पहनी थीं और कंधे में काला बैग लटकाए थी उससे बैग छीन लिया था. बैग छीनते समय महिला मोटरसाइकिल से रोड पर गिर गई थी. उस बैग से एक मोबाईल और आठ हजार रुपया मिला था.

इन वारदात को भी दिया अंजाम
आरोपियों ने 13 अप्रैल को दोपहर एक बजे के आसपास कौलहा पेट्रोल पंप के आगे फुलवरिया गांव के पास एक साइकिल सवार से 20 हजार रुपए लूटने की बात स्वीकार की है. इसके अलावा 6 अप्रैल को शाम 4 बजे बरगदही बाजार से ही एक महिला की गले की चेन छीनकर नेपाल में 10 हजार रुपए में बेचने का अपराध भी स्वीकार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूट के 17,250 रुपए, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, दो तमंचा, कारतूस, लूट का पर्स बरामद किया है. इनके खिलाफ पूर्व में भी गुलरिहा और पिपराइच थाने में लूट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में सात से अधिक मुकदमें दर्ज हैं.

Firozabad News: बूढ़ी मामी का हत्यारा निकला भांजा, महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget