एक्सप्लोरर

गोरखपुर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, ननिहाल आई दो सगी बहने सहेली संग गई थीं नहाने

Gorakhpur Latest News: गोरखपुर के कैंपियगंज में बाढ़ के उफान में नहाने के दौरान दो दिनों में छह बच्‍चों की मौत हो गई है. बुधवार को भी उफनते नाले में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया.

Gorakhpur Today News: यूपी के गोरखपुर में बुधवार को बाढ़ के पानी में नहाने गईं तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं. बाढ़ की वजह से उफनते नाले में नहाने के दौरान ये हादसा हुआ. ग्रामीणों ने बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई. इसके बाद गांव में कोहराम मच गया. गोरखपुर के कैंपियगंज में बाढ़ के उफान में नहाने के दौरान दो दिनों में छह बच्‍चों की मौत हो गई. 

गोरखपुर के कैंपियनगंज के अलगटपुर गांव के नवलपुरवा टोले के पास कनाल नाले में नहाने गई दो सगी बहनों की बुधवार को डूबने से मौत हो गई. इसके सा‍थ ही एक अन्‍य बच्‍ची भी पानी में डूब गईं. तीनों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. गोरखपुर के कैंपियगंज के रामनगर केवटलिया के नेतवर बाजार के रहने वाले टिब्बल की दो पुत्रियां शिवानी (8) और प्राची (9) अपने ननिहाल नवलपुरवा गांव में आई थीं. 

हादसे के बाद मची चीख-पुकार 

बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे शिवानी और प्राची गांव की अन्नू (12) पुत्री रामनाथ के साथ कनाल नाले के पास बकरी चरा रही थीं. इसी दौरान तीनों नहाने के लिए कलान नाले में उतर गईं. गहरे पानी में जाने के कारण तीनों बच्चियां डूब गई. पास में बकरी चरा रहे गांव के अन्य बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने नाले से तीनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला.

एक दिन पहले ही दो बच्चों की डूबने से हुई थी मौत

मंगलवार को भी बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन किशोर की कैंपियगंज क्षेत्र में मौत हो गई थी. कैंपियगंज क्षेत्र में करौली गांव से 200 मीटर की दूरी पर राप्ती नदी के बंधे पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बाढ़ के पानी में गांव के बच्चे नहा रहे थे. कहरौली गांव के कुंवर पांडे के 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु पांडे, संतोष पांडे के 14 वर्षीय पुत्र निहाल पांडे और राजेश के 10 वर्षीय पुत्र रवि उर्फ बुन्नी नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए. 

धान की रोपाई कर रहे लोग मौके पर दौड़े

बच्चों के शोर मचाने पर सिवान में धान की रोपाई कर रहे लोग दौड़े. गांव के गोताखोर सच्चिदानंद तिवारी ने तीनों किशोर को बाहर निकाला. परिजन तीनों को सीएचसी धानी लेकर गए. वहां से चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान हो रही मौतों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इसके बावजूद नहाने के दौरान गांव में लगातार हादसे होने से ग्रामीणों में दहशत है. ऐसे में जिला प्रशासन सुरक्षा उपायों के बगैर नदी-नालों के पास जाने के लिए लोगों को मना करने के साथ सख्त हिदायत भी दे रहा है, लेकिन लापरवाही की वजह से हर रोज हादसे हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर के इस गांव में राप्ती नदी ने मचाई तबाही, नाव से स्कूल जा रहे बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget