एक्सप्लोरर

छतों पर फाइलों को बचाने का संघर्ष, तिरपाल में टीचर, ये है पानी में डूबा गोरखपुर का स्कूल

गोरखपुर में बरसात के मौसम में इस स्कूल की दुर्दशा हर साल की कहानी है. अध्यापक तिरपाल में बैठकर स्कूल का काम निपटाते हैं. यही नहीं, स्कूल के दस्तावेज बचाने के लिये शिक्षक इसे छत पर ले जाते हैं. पढ़िये ये रिपोर्ट.

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कई ऐसे स्‍कूल हैं, जो बदहाल हैं. वैश्विक महामारी कोरोना काल में हालांकि कक्षाएं तो नहीं चल रही हैं. लेकिन, टीचर्स को अब स्‍कूल आना अनिवार्य है. ऐसे में शिक्षकों के लिए समस्‍या खड़ी हो गई है. जुलाई माह से ही स्‍कूल पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है. ऐसे में फाइलें और फर्नीचर भी 8 से 10 फीट पानी में डूब गए हैं. बेसिक शिक्षा अधिकारी भी इस बात को कुबूल करते हैं और वैकल्पिक व्‍यवस्‍था का दावा भी कर रहे हैं.

फाइलों को बचाने का संघर्ष

गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालयों का हाल बारिश के मौसम में बदतर हो जाता है. खोराबार इलाके का पूर्व माध्यमिक स्कूल झरवां अपने लचर व्यवस्था की कहानी खुद ही बयां कर रहा है. हालत यह है कि स्कूल की शिक्षिकाएं छत पर बांस बल्ली लगाकर ऑफिस के फाइल मेंटेन करने का काम कर रही हैं. लेकिन इसकी कोई सुध भी नहीं लेने वाला है. स्कूल के अध्यापक और अध्यापिका स्कूल की छत से नीचे की तरफ बल्ली और पटरी के सहारे उतर रहे हैं.

तिरपाल लगाकर ऑफिस का काम निपटाते हैं अध्यापक

गोरखपुर के खोराबार इलाके का पूर्व माध्यमिक स्कूल झरवां जुलाई से ही पानी में डूबा हुआ है. क्लासरूम भी पानी से भर गया है. स्कूल का नाम और छत अभी भी सेफ है. स्कूल की छत पर बल्ली लगाकर स्कूल के टीचर दफ्तर के फाइल मेंटेन का काम करते हैं. जब बारिश होती है तो टीचर बगल में प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर काम चलाते हैं. वहीं, स्कूल की बाउंड्री में भरे पानी में आस-पास के लड़के मछली मारते हैं. कई दिनों से हुई बरसात के बारिश के बीच में स्कूल की टीचर्स प्लास्टिक का तिरपाल लगाकर अपनी अपनी फाइलें मेंटेन कर रहे हैं.

शिक्षकों ने कहा-हर साल का है ये हाल

स्‍कूल की सहायक अध्‍यापिका मनीषा त्रिपाठी और बृज नंदन वर्मा ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में पानी लग जाता है. उस समय दूसरी जगह कमरा लेकर वे लोग बच्चों को पढ़ाते हैं. वे बताती हैं कि स्कूल जुलाई के 15 ,16 तारीख से डूब गया है और यह अचानक से डूबा, हम लोगों को पता नहीं चल पाया. स्कूल के सारे गए बेंच डूब गए हैं. कुछ फ़ाइल स्कूल कि वे लोग निकाल पाए हैं. बाकी डूब गई हैं. यहां लगभग 56 बच्चों का स्कूल में एडमिशन हुआ है. स्कूल के सामने एक टेंट है. उसमें बैठते हैं, हम लोग दिनभर टेंट में रहकर सारा फाइल कंप्लीट करते हैं.

बीएसए ने कहा-पहले की व्यवस्था है

इस पूरे मामले में गोरखपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि खोराबार में विशेष रूप से हमारे कई विद्यालय हैं, जो नीचे वाले क्षेत्र में हैं. वहां बरसात के मौसम में पानी भर जाता है. उसके लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से ही की गई है. बगल का कोई विद्यालय जहां पानी नहीं लगता है, वहीं पर बच्चे पढ़ते हैं. वहां मिड डे मील की भी व्यवस्था की जाती है. इस सत्र में बच्चे नहीं आ रहे हैं. टीचर की जो पहले की व्यवस्था है, उसी व्यवस्था के अनुसार उनको दूसरे विद्यालयों पर रहना पड़ता है. झरवां की जो बात है, जो मेरे संज्ञान में है और जो मैं जान भी रहा हूं. वहां के टीचरों को एक अन्य जगह कमरा दिया गया है. जहां पर उनको अपने सारे कार्यों को करना होता है और वह कार्य वहां से कर भी रहे हैं.

बड़ा सवाल तो यह उठता है कि क्या यह लचर व्यवस्था कई सालों से चल रही है. अगर चल रही है तो क्या इस पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी. उनकी नजर पड़ी है, तो स्‍थाई व्‍यवस्‍था क्‍यों नहीं की गई?

ये भी पढ़ें.

यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा 5 लाख का हेल्थ बीमा, कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपये

कन्नौज पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया चोर,अधिकारी सच और झूठ का खेल खेलते रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget