एक्सप्लोरर

Gorakhpur: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा 'खेल' करने की फिराक में थे ठग, 88 पासपोर्ट के साथ अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ठगी के आरोप में चार लोगों को अरेस्ट किया गया है. इन चारों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं.

UP News: विदेश में नौकरी (Foreign Job) दिलाने की आड़ में आपसे कोई पासपोर्ट (Passport) और वीजा (Visa) बनवाने के लिए रुपए मांगता है, तो होशियार हो जाइए. क्‍योंकि आप ठगी का शिकार हो सकते हैं. गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने ऐसे ही चार ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 88 पासपोर्ट और अन्‍य सामान बरामद किए हैं. इन्होंने 40 युवकों से मेडिकल के नाम पर 3500 रुपये ही वसूले थे. वे उनसे और ठगी कर पाते पुलिस के हत्थे चढ़ गए. 

मेडिकल जांच के नाम पर ऐंठे अलग से पैसे
 
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने बताया कि खोराबार पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार किया है. उन्‍होंने बताया कि कुसम्‍ही बाजार में इन लोगों ने कमरेश यादव के नाम से गलत तरीके से किराए पर मकान ले रखा था. वे हर युवक विदेश भेजने के नाम 70 हजार रुपये लेने वाले थे. इसके अलावा मेडिकल जांच के नाम पर 3500 रुपये वसूले गए. इ न युवकों की मेडिकल जांच कराई गई थी.

पुलिस ने गिरफ्तार ठगों से 9 सिम कार्ड, दो लैपटॉप और 88 भारतीय राज्‍य के पासपोर्ट, करमेश यादव के नाम से फर्जी आधार, कंपनी का मुहर और एक कार बरामद की है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का मास्‍टरमाइंड मुंबई में रहता है. यहां पर चंदन नाम का ठग उसकी तरफ से काम कर रहा था.  गोरखपुर के आसपास के जिलों के लोगों को ये निशाना बनाते हैं. उन्‍होंने बताया कि इनके खिलाफ कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. इनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है.

UP Local Body Election: 300 समर्थक दिखाने पर ही कांग्रेस देगी टिकट, जानें- और किन शर्तों पर मिलेगी उम्मीदवारी

गोरखपुर के ही रहने वाले हैं शातिर ठग

आरोपियों की पहचान गोरखपुर जिले के राजगढ़ के सोनू यादव, कुनवार राजा के चंदन यादव, मितानपुर खुर्द के कमलेश यादव और छपरा के निकेतन त्रिपाठी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों को 8 जून को गो‍बरहिया चौराहा से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये लोग मुंबई की एक कंपनी के माध्यम से फर्जी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसा वसूलते हैं.  जब पैसा इकट्ठा हो जाता है, तो वे इलाके से फरार हो जाते हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें -

UP By-Election 2022: सपा के लिए लिटमस टेस्ट है आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव, BJP ने भी तैयार की खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget