एक्सप्लोरर

साले की शादी में सपा नेता ने बार बालाओं के साथ किया अश्‍लील डांस, सोशल डिस्‍टेंसिंग की उड़ी धज्जियां  

सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव के साले की बारात 2 मई की शाम उसके गांव जंगल अगही के भरवल टोला से कैम्पियरगंज के बैजनाथपुर गुलरिया गांव गई थी. वहां स्‍टेज पर बार बालाएं अश्‍लील डांस कर रही थी. सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव ने भी बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस किया. 

गोरखपुर: कोरोना महामारी के बीच शादी-समारोहों में बार बालाओं के डांस पर रोक के बावजूद लोग कानून तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान बीती रात साले की शादी में सपा नेता ने बारात वधू पक्ष के घर पर पहुंचने के बाद वहां स्‍टेज पर बार बालाओं के साथ जमकर अश्‍लील डांस किया. इस दौरान स्‍टेज के नीचे नाच रहे एक युवक के कुछ कमेंट करने पर सपा नेता स्‍टेज से नीचे उतरकर युवक के साथ मारपीट करने लगा. पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

बार बालाओं के साथ किया अश्लील डांस
गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र जंगल अगही गांव के भरवल टोला के रहने वाले सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव का स्‍टेज पर बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो 3 मई की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में सपा नेता स्‍टेज पर तीन से चार की संख्‍या में मौजूद बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस करते हुए नजर आ रहा है. यूपी में कोविड-19 महामारी के दौरान बार बालाओं के समारोह में डांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बावजूद शादी समारोह में बार बालाओं के अश्‍लील डांस का आयोजन वधू पक्ष की ओर से किया गया. सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव की पत्‍नी रेनू यादव वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्‍य हैं.

सोशल डिस्‍टेंसिंग की उड़ी धज्जियां 
शैलेन्‍द्र यादव के साले की बारात 2 मई की शाम उसके गांव जंगल अगही के भरवल टोला से कैम्पियरगंज के बैजनाथपुर गुलरिया गांव गई थी. वहां पर बाकायदा स्‍टेज पर आर्केस्‍ट्रा का आयोजन किया गया था. स्‍टेज पर बाकायदा चार बार बालाएं अश्‍लील डांस कर रही थी. वहां पर स्‍टेज पर सपा नेता शैलेन्‍द्र यादव भी बार बालाओं के साथ अश्‍लील डांस करते हुए दिखाई दे रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि भारी भीड़ के बीच ना तो सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किया गया है और ना ही किसी के चेहरे पर मास्‍क दिख रहा है. इसके साथ ही कोविड-19 पेंडेमिक में निर्धारित संख्‍या का भी ध्‍यान नहीं रखा गया है. सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के गुणगान का गाना भी पीछे से बजता हुआ सुनाई दे रहा है.

मुकदमा दर्ज करने का आदेश
मामले में गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में कुछ लोगों का अश्‍लील डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें त‍थ्‍यों के आधार पर डांस का आयोजन करने वालों के साथ वहां पर डांस करने वाले लोगों के खिलाफ भी कोविड-19 के उल्‍लंघन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  

सीएम योगी बोले- पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है कोरोना, तीसरी लहर को आने से पहले ही कर लेंगे नियंत्रित  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच सीएम योगी बोले- अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो, मानसिक रूप से तैयार रहें
यूपी में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच सीएम योगी बोले- अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो, मानसिक रूप से तैयार रहें
Petrol Diesel Crisis Live: लखनऊ, दामोह, जालना में पेट्रोल-डीजल का संकट! राजस्थान में सर्वदलीय बैठक बुलाई, लोग परेशान
Live: लखनऊ, दामोह, जालना में पेट्रोल-डीजल का संकट! राजस्थान में सर्वदलीय बैठक बुलाई, लोग परेशान
UP Politics: बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget