एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में CM योगी ने सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का लिया जायजा, जल्द शुरू होगी पढ़ाई

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: गोरखपुर का सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ भूमि पर फैला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आदेश दिया.

UP News: गोरखपुर के सैनिक स्कूल में नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने आदेश दिया कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सभी निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरे कर लिए जाएं. बता दें कि सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने सैनिक स्कूल के मॉडल को भी देखा. सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में बन रहा है.

गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सैनिक स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल गोरखपुर समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव स्तंभ दिखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने किसी भी क्षेत्र के लिए सैनिक स्कूल को बड़ी उपलब्धि बताई. उन्होंने सैनिक स्कूल के मॉडल, एकेडमिक और प्रशासनिक ब्लॉक, क्लास रूम, लैब, लाइब्रेरी का अवलोकन किया. बालक-बालिका छात्रावास, मेस, स्टेडियम के बारे में पूछताछ की.

सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का लिया जायजा

उन्होंने कार्यदायी संस्था को 15 फरवरी तक निर्माण पूरे कर सैनिक स्कूल हैंडओवर करने का आदेश दिया. गोरखपुर का सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ भूमि पर फैला है. डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले स्कूल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था. ‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ के ध्येय से निर्माणाधीन शैक्षिक प्रकल्प में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस हैं.

'नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होनी चाहिए पढ़ाई'

स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का दर्शन कराता है. हॉस्टल राष्ट्र नायकों के नाम से समर्पित होंगे. अलग-अलग कैंपस का नामकरण वीर सैनिकों के नाम पर किया जाएगा. खेलकूद की गतिविधियों के लिए कई कोर्ट और मैदान भी विकसित किए जा रहे हैं. गोरखपुर का सैनिक स्कूल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है. लंबे दौर तक गोरखपुर की पहचान अपराध की नर्सरी के रूप में रही है. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहचान बदल गई है.

विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में गोरखपुर उपलब्धियां हासिल कर रहा है. अब गोरखपुर की पहचान विकास के मॉडल रूप में होती है. मॉडल में सैनिक स्कूल भी एक नगीने के तौर पर होगा. सैनिक स्कूल राष्ट्र रक्षा के लिए छात्रों को तैयार करेगा. नर्सरी से निकलनेवाले छात्र फौज में अफसर बनकर देश की रक्षा करेंगे. सैनिक स्कूल की सौगात सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, गोरखपुर की निजी पहचान और शान के लिहाज से भी बेहद खास है.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट मामले में 24 जनवरी को आएगा फैसला, ASI ने दाखिल किया था प्रार्थना पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget