एक्सप्लोरर

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में सुनी फरियाद, कहा-जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही नहीं बर्दाश्त

Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: गोरखपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री योगी लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीनल रवैया अपनाने की हिदायत दी.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाने की हिदायत दी है. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान करने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गोरखपुर प्रवास पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की. उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं के प्रति पारदर्शी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘‘हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं. समस्याओं का समाधान कर पीड़ितों को संतुष्ट भी करना होगा. काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’’

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी 300 लोगों की फरियाद

जनता दर्शन कार्यक्रम में आए करीब 300 लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा. आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. जनता दर्शन में आए फरियादियों की अलग-अलग समस्याएं थीं.

गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी. आवेदन पत्र को स्वीकार करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूरा कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए. पुलिस से जुड़े फरियाद को सुनते हुए उन्होंने पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ मामले को निस्तारित करने का आदेश दिया. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाते हुए मदद की जाए. 

UP Politics: सपा की हार पर अखिलेश यादव के चाचा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget