एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: MMMUT के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पॉप स्टार बुलाने पर छात्रों के बीच हुई मारपीट, 6 घायल

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय में गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्रों के बीच काफी बवाल हुआ. इस दौरान मारपीट में एबीवीपी के छह कार्यकर्ता घायल हो गए.

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय में गुरुवार को दोपहर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना में एबीवीपी के छह कार्यकर्ता घायल हो गए. इनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 मई को आयोजित विश्‍वविद्यालय के टेक सृजन कार्यक्रम में इंडोनेशिया की पॉप स्‍टार जुबैला को बुलाया गया था, जिससे विश्‍वविद्यालय की छवि धूमिल हुई और मदन मोहन मालवीय के नाम पर स्‍थापित विश्‍वविद्यालय में इस तरह की गतिविधियां क्षम्‍य नहीं है.  

14 मई के कार्यक्रम में पॉप स्‍टार को बुलाएं जाने के विरोध में हुआ बवाल
वहीं एबीवीपी के राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य नवनीत शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता सुयश पाण्‍डेय, रवि गोस्‍वामी, सागर कसेरा, प्रशांत त्रिपाठी, प्रभात राय और ऋ‍षभ सिंह घायल हुए हैं. इनमें सुयश और रवि गोस्‍वामी को गंभीर चोटें आई हैं. मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय में विगत 14 मई को आयोजित कार्यक्रम में पॉप स्‍टार को बुलाएं जाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति प्रो. जेपी पाण्‍डेय से मिलकर ज्ञापन देने गए थे.

2 शिक्षकों द्वारा उकसाए जाने पर छात्रों ने कार्यकर्ताओं पर किया हमला- नवनीत शर्मा
 नवनीत शर्मा ने बताया कि वहां पर वार्ता के दौरान बाहर सैकड़ों की संख्‍या में विद्यार्थी एकत्र गए. कुछ देर बाद बाहर एक कार्यकर्ता सुशय पाण्‍डेय पर अज्ञात द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया. आरोप है कि अंदर बैठे कार्यकर्ता बाहर निकले और वहां खड़े शिक्षकों प्रो. बीके पाण्‍डेय और डा. अभिजीत मिश्रा द्वारा उकसाए जाने पर वहां मौजूद छात्रों ने अन्‍य कार्यकर्ताओं पर भी हमला कर दिया. उन्‍होंने छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्‍यक्ष डा. वीके पाण्‍डेय और जनसंपर्क अधिकारी डा. अभिजीत मिश्रा को निलंबित करने की मांग की है. साथ ही मांग की है कि आरोपी छात्रों के ऊपर निलंबन की कार्रवाई कर उन्‍हें दंडित किया जाए. जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात पर कार्रवाई की जाए.  
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पोर्नस्टार को बुलाकर फैलाई गई अश्लीलता- ABVP
ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 मई को यूनिवर्सिटी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पोर्नस्टार को बुलाकर छात्रों के बीच अश्लीलता फैलाई गई. जिसके विरोधस्वरूप गुरुवार को ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. वहीं सूचना मिलते ही SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, CO कैंट, CO कोतवाली सहित शहर के 6 थानों की फोर्स, PAC और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई. कुछ ही देर में पूरा MMMTU परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस ने पहुंचते ही किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

छात्र भी ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ देंगे तहरीर 
इधर यूनिवर्सिटी छात्र भी ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं. SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मारपीट की सूचना पर फोर्स पहुंची थी. फिलहाल स्थिति सामान्य है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 14 मई को MMMTU में 'वार्षिक तकनीकी महोत्सव' का आयोजन हुआ था. इस प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी की ओर से इंडोनेशिया की फेमस पॉप स्टॉर जुबैला को बुलाया गया था. जुबैला ने यहां प्रोग्राम में जमकर धमाल भी मचाया और छात्रों ने भी कार्यक्रम में खूब मस्ती की.

क्यों हुई छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट? 
बता दें कि गुरुवार की दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर विंग के महानगर मंत्री प्रशांत के नेतृत्व में 25-30 की संख्या में ABVP कार्यकर्ता तख्ती और झंडा लेकर यूनिवर्सिटी पहुंच गए थे. कार्यकर्ताओं ने कुलपति दफ्तर का घेराव कर दिया. कार्यक्रम के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कुलपति के लिए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में पोर्न स्टार बुलाकर छात्रों के बीच अश्लीलता कराई गई. जो भारतीय संस्कृति और इंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य के खिलाफ है. इस बीच इसकी जानकारी मिलते ही 200 से अधिक की संख्या में यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र भी पहुंच गए. आरोप है कि छात्रों की भीड़ ने वहां पहुंचते ही ABVP कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. गंभीर रूप से घायल छात्रों को अस्पताल भेजा गया है.
 
गोरखपुर के एसपी सिटी ने क्या कहा? 
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने बताया कि दोपहर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय में दो छात्र गुटों में मारपीट की की सूचना मिली थी. वे लोग मौके पर पहुंचे और शांति व्‍यवस्‍था कराई गई . छात्र पहले से प्रदर्शन कर रहे थे. यूनिवर्सिटी के अंदर किसी अश्‍लील प्रोग्राम कराए जाने का आरोप है. अभी शांति व्‍यवस्‍था बनी हुई है.

ये भी पढ़ें

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली बंपर पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

Azam Khan Release : आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा - झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget