एक्सप्लोरर

मथुरा: मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित

मथुरा के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी जिसके चलते अप और डाउन लाइन दोनों बाधित हो गई. हालांकि मौके पर रेलवे की सहायता टीम पहुंच गई. जल्द ही रेल यातायात सामान्य हो जाने का दावा किया है.

मथुरा. विशाखापत्तनम से लोहे के सरिया लेकर वल्लभगढ़ जा रही एक मालगाड़ी के चार डिब्बे रविवार सुबह दस बजे के करीब दिल्ली-मथुरा रेलखण्ड में वृन्दावन रोड एवं आझई स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा के जनसम्पर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के चार डिब्बे रविवार सुबह पटरी से उतर गये. उन्होंने कहा कि ट्रेन में लोड लोहे के सरिया एवं कुछ वैगन डाउन लाइन से अप लाइन तक फैल गए जिससे दोनों तरफ की पटरियों पर रेल यातायात ठप हो गया.

उन्होंने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाली और दिल्ली से आने वाली करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जिनमें से कई को मार्ग बदलकर निकाला गया.

जांच के आदेश दिये

अधिकारी ने बताया, "कोटा जन शताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा जंक्शन से और मंगला एक्सप्रेस को कोसीकलां स्टेशन से वापस कर अन्य मार्गों से निकाला गया. इनके अलावा भी अप और डाउन ट्रैक की 18 मेल, एक्सप्रेस, पार्सल गाड़ियों को या तो दूसरे मार्गों से निकाला गया, या फिर उनमें से कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।" श्रीवास्तव ने कहा, "दुर्घटना के बाद राहत व बचाव दल अपना काम कर रहे हैं. दुर्घटना रेलवे रूट के किमी संख्या 1408 के पोल नंबर 4 व 6 के मध्य हुई है. गनीमत है कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. फिर भी, मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं जिस पर काम शुरू हो गया है. तकनीकी अधिकारी दुर्घटना के कारणों की पहचान करने में जुट गए हैं."

स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने उम्मीद जताई कि रात तक किसी भी समय दोनों ट्रैक पर यातायात चालू किया जा सकता है. जो भी लाइन पहले साफ हो जाएगी, उस पर ट्रेनें पास करना शुरू हो जाएगा और दूसरी लाइन भी साफ होते ही नियमित यातायात सुचारू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत, 6233 नए मामले आए सामने

बरेली: कोरोना पॉजिटिव सपा नेता ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget