एक्सप्लोरर

UP Ration Card: गोंडा में अपात्र राशन कार्डधारकों की लगी क्लास, 8000 लोगों ने कार्ड किए सरेंडर

UP Ration Card: गोंडा में सरकार से मुफ्त में राशन ले रहे लोगों के खिलाफ मुनादी करवाकर राशन कार्ड जमा करवाने की अपील की जा रही है. जिसके बाद अबतक 8000 लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए है

Gonda News: गोंडा (Gonda) में सरकार से मुफ्त में राशन ले रहे लोगों के खिलाफ मुनादी करवाकर राशन कार्ड (Ration Card) जमा करवाने की अपील की जा रही है, यूपी सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद हड़कंप मच गया है और लोग राशन कार्ड को सरेंडर करने के लिए जिला आपूर्ति विभाग की दौड़ लगा रहे हैं.

इसके लिए गोंडा में प्रशासन द्वारा हर जगह मुनादी भी कराई जा रही है कि जो अपात्र है जिनके पास एसी ट्रैक्टर लाइसेंसी बन्दूक 5 एकड़ से अधिक जमीन व आयकर दाता है वो जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दे वरना उनके खिलाफ रिकवरी के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

कार्ड न लौटाने पर अपात्र लोगों से कराई जाएगी इतनी रिकवरी 

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि ऐसे कार्ड धारक जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है ऐसे लोग जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड 20 मई तक सरेंडर कर दे नहीं तो सत्यापन के बाद जो अपात्र पाए जाते हैं मार्केट वेल्यू के हिसाब से उनसे 24 रुपये किलो गेहू और 32 रुपये किलो चावल की रिकवरी कराई जाएगी अभी तक 8 हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं. उनकी जगह पर 3  हजार पात्र लोगों को नया राशन कार्ड जारी किया गया है.

Kanpur Crime News: सीएम योगी के निर्देश के बाद एक्शन मोड में कानपुर पुलिस, अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

राशन कार्ड सरेंडर करने आए लोगों ने सरकार के इस आदेश पर खुशी जताते हुए कहा कि अब जो गरीब लोग हैं जो वाकई इसके हकदार है उन्हें मेरे भी हिस्से का राशन मिल जाया करेगा हम सरकार के इस फैसले से खुश हैं वही एक पात्र महिला बुजुर्ग राधिका देवी जिनकी आखों में पानी आ गया कहा कि हम लोग कड़ी धूप में घण्टो लाइन में लग कर राशन लेने जाते थे और अमीर लोग जो कार से आते थे उन्हें पहले राशन मिल जाता था हमलोगों को जल्दी नही मिलता था अब इस आदेश के बाद हम गरीबो को आसानी से राशन मिल जाएगा इसके लिए योगी जी मोदी जी को बहुत धन्यवाद है

8000 लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए

वही जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया है कि शासन द्वारा निर्देश दिया गया था ऐसे राशन कार्ड धारक जो राष्ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं उनके राशन कार्ड सरेंडर किए जाएं उनकी जगह पर जो वंचित पात्र लाभार्थी है उनका कार्ड बनाया जाए उनका कार्ड जारी करके उनको लाभान्वित किया जाए जिस के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई और उस के माध्यम से जनता से अपील की गई.

ऐसे लाभार्थी जो राष्ट्रीय खादय सुरक्षा अधिनियम के मानकों के अंतर्गत नहीं आते हैं अर्थात जिनके घर में 5 एकड़ से अधिक होती है ट्रैक्टर है चार पहिया वाहन है दो या दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस है ऐसी है कल्टीवेटर ट्रैक्टर इस तरह के जो लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं वह राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर कर दो जिलाधिकारी महोदय की अपील के क्रम में अभी तक जनपद में लगभग 8000 लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए है.

Noida Crime: नोएडा के देवटा में बदमाशों ने की किसान की हत्या, गांव के लोगों में भारी रोष

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget