एक्सप्लोरर

Ghosi-Bageshwar Bypoll 2023: घोसी और बागेश्वर उपचुनाव में 50 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग, 8 सिंतबर को आएगा रिजल्ट

Ghosi-Bageshwar By-Election 2023: उत्तर प्रदेश के घोसी और उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. बागेशवर सीट पर उपचुनाव में कुल 55.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला.

UP-Uttarakhand Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश के घोसी (Ghosi) और उत्तराखंड के बागेश्वर (Bageshwar) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई. बागेश्वर के जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट (Govind Singh Bisht) ने बताया कि उपचुनाव में लगभग 55.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. बिष्ट ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई. वहीं घोसी सीट पर भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. दोनों ही सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट अब 8 सितंबर को आएगा.

चुनाव आयोग के अनुसार, साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. घोसी उपचुनाव के लिए इस बार 239 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इस उपचुनाव में 4.30 लाख मतदाता मतदान के योग्य थे, जिनमें 2.31 लाख पुरुष, 1.99 लाख महिलाएं और नौ अन्य शामिल थे. घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी और विधायकी पद से इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच है.

बागेश्वर सीट पर पार्वती दास और बसंत कुमार में टक्कर

वहीं बागेश्वर सीट पर पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे बीजेपी विधायक चंदन राम दास के इस साल अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो जाने के कारण उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एक बार फिर प्रदेश में चिर-परिचित प्रतिद्वंदी सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच ही देखा जा रहा है. चंदन राम दास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से लगातार चार चुनावों में जीत का सेहरा उनके सिर ही बंध. दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए बीजेपी ने उनकी विधवा पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बसंत कुमार को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें- CM Yogi Delhi Visit: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget