एक्सप्लोरर

गाजीपुर में मंत्री असीम अरुण ने बोला हमला, 'सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाया'

Ghazipur News: असीम अरुण ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति हमेशा कानून को हाथ में लेने की रही है. अतीक अहमद की हत्या आधारित राजनीति और पूजा पाल का उदाहरण इसका सबूत है. उनके पति राजू पाल की हत्या हुई.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज गाजीपुर में अनुसूचित युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं, छात्रों और राजनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातें कहीं.

असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं की तारीफ की और छात्रवृत्ति समस्याओं से लेकर ऑनलाइन गेमिंग बिल तक पर अपने विचार रखे. इसके  साथ ही, पूजा पाल और अखिलेश यादव के बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने जानकारी दी कि कुछ छात्रों की पिछले साल की स्कॉलरशिप फंस गई थी, लेकिन अब योगी जी ने इसकी स्वीकृति दे दी है. मुख्यमंत्री युवा योजना पर बोलते हुए उन्होंने युवाओं से नौकरी के साथ बिजनेस शुरू करने की सलाह दी. बोले नौकरी करें, लेकिन बिजनेस का अनुभव भी लें. भेदभाव न करें अगर ऐसा होता है तो कानून का सहारा लें या मुझे बताएं.

ऑनलाइन गेम पर पाबंदी को बताया सही

गेमिंग बिल पर चर्चा करते हुए असीम अरुण ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया, जोकि लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ है. उन्होंने कहा कि  इंटरनेट बच्चों के लिए लाभ और नुकसान दोनों लाता है. बम बनाने से लेकर पासवर्ड हैक करने की जानकारी तक उपलब्ध है. ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा और आत्महत्याएं बढ़ी हैं. यह बिल इन गलत गतिविधियों पर रोक लगाएगा, जबकि ओलंपिक में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा.

सपा की कानून हाथ में लेने की नीति

पूजा पाल की आत्महत्या की आशंका और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए असीम अरुण ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति हमेशा कानून को हाथ में लेने की रही है. अतीक अहमद की हत्या आधारित राजनीति और पूजा पाल का उदाहरण इसका सबूत है. उनके पति राजू पाल की हत्या हुई, परिवार प्रताड़ित हुआ. अब कोई उनकी ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता, वरना कानून कार्रवाई करेगा. माफिया को मिट्टी में मिलाया गया है, आगे भी ऐसा होगा.

अखिलेश यादव पर पलटवार

अखिलेश यादव के BJP माफिया युक्त बयान पर पलटवार करते हुए असीम ने कहा कि सपा शासन में उद्योग भाग गए, कर्मचारी पोस्टिंग रुकवाते थे. गाजीपुर कभी माफिया का गढ़ था, लेकिन योगी जी ने अपराधियों को व्हीलचेयर पर बिठाया. अब कोई माफिया सिर नहीं उठा सकता. तेजस्वी यादव पर शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं, जांच के बाद ही बोलूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget