एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में पुलिस थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, शिकायत देने आया था युवक

Ghaziabad News: यूपी के ग़ाज़ियाबाद में पुलिस थाने के सामने ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये युवक पिता के साथ थाने में शिकातय दर्ज कराने आया था. तभी आरोपी ने पुलिस के सामने गोली मार दी.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाने में शिकायत देने आए युवक की पुलिस थाने के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. युवक जैसे ही थाने में शिकायत देकर बाहर निकला तभी बाइक पर मोंटी नाम का शख्स आ गया और उसने पुलिस के सामने ही उनके बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

मृतक रवि के पिता रविंद्र शर्मा ने बताया कि वो कार से अपने बेटे के साथ दुकान से घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें अपनी भतीजी दिखाई दी, जिसे कार में बिठाने के लिए उन्होंने कार रोक दी. इसी को लेकर उनका मोंटी नाम के शख्स से विवाद हो गया. मोंटी ने उन्हें रास्ते में कार रोकने के लिए धमकाना शुरू कर दिया और कहने लगा कि रास्ते में कार क्यों खड़ी की है. 

पुलिस के सामने युवक को मारी गोली
इस बात को लेकर रविंद्र और उनके बेटे का मोंटी के साथ विवाद हो गया. इस बात से मोंटी बुरी तरह भड़क गया और उसने उनके घर आकर फायरिंग कर दी. जिससे उनके परिवार के लोग बुरी तरह सहम गए. रविंद्र इसी घटना की शिकायत करने के लिए अपने बेटे के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. 

रविंद्र शर्मा के मुताबिक पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया. वो थाने आए और शिकायत देने के बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक पर मोंटी आपके साथी के साथ पहले से पहुंच गया था. जिसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने ही उनके बेटे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रविंद्र शर्मा ने कहा कि आरोपियों ने चार गोलियां चलाई थी. मह चार लोग ही थे. वो हम चारों को गोली मारना चाहते थे. 

इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. नाराज लोगों ने मुरादनगर थाने के सामने शव रख कर जाम भी लगाया और पूरे थाने के बर्खास्त करने की मांग की. पुलिस ने इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget