एक्सप्लोरर

UP School Closed: गाजियाबाद में बढ़ी बच्चों की छुट्टियां, शीतलहर में 18 जनवरी को भी बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

School Holiday Extended due to Cold Wave: गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. लोगों को आसमान में धुंध छाए रहने से सूरज का दर्शन किए कई बीत गए हैं.

School Closed in Ghaziabad: यूपी समेत उत्तर भारत में हाड़ कंपा देनेवाली ठंड पड़ रही है. शीतलहर ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आसमान में धुंध छाए रहने से सूरज का दर्शन किए कई बीत गए हैं. धूप नहीं निकलने से सर्दी का सितम और बढ़ गया. तापमान में गिरावट का दौर जारी है. गर्म कपड़ों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है. ठंड की मार सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रही है. बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए गाजियाबाद में स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी हुआ है. 

गाजियाबाद में बढ़ी बच्चों की छुट्टी का विस्तार

गाजियाबाद में बच्चों की छुट्टी को और बढ़ा दिया गया है. 18 जनवरी को क्लास 1 से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अवकाश अवधि में प्रधानाचार्य, टीचर और स्टाफ को स्कूल आना होगा. जिला प्रशासन ने शीतलहर और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया. नर्सरी से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. 17 जनवरी से शैक्षणिक संस्थानों के खुलने की संभावना थी. अब जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए 18 जनवरी को भी छुट्टी की घोषणा कर दी है. पहली क्लास से 8वीं तक के सभी शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे.

18 जनवरी को नहीं खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान

बच्चों की छुट्टी बढ़ाकर 18 जनवरी तक कर दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्कूल पहुंचने में परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने छुट्टी की अवधि को बढ़ा दिया है. लेकिन अवकाश अवधि में प्रधानाचार्य, टीचर और स्टाफ को स्कूल आना होगा. राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्य यू-डायस डाटा, मानव संपदा पोर्टल कार्य, बीएलओ का कार्य, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग करेंगे. सभी शैक्षणिक संस्थानों को सख्ती के साथ आदेश का पालन करना होगा. क्लास 1 से आठवीं तक के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को बुलाया नहीं जाएगा. 

Shahi Idgah Mosque Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद, हिंदू पक्ष ने HC में अर्जी दाखिल कर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget