एक्सप्लोरर

अमेरिका चुनाव में भारत की बेटी सबा हैदर ने भी लहराया जीत का परचम, गाजियाबाद में मनाया गया जश्न

UP News: अमेरिका चुनाव में गाजियाबाद की सबा हैदर ने चुनाव जीत कर भारत का परचम विदेश में लहराया है. सबा हैदर ने रिपब्लिकन पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों के अंतर से हराया.

US Election Result: अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव की धूम है. रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वहीं, डूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की पैटी गुस्टिन को 8,500 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की. 

पिछली बार के चुनाव में वह केवल एक हजार वोट से हार गई थीं. अब उनकी जीत से गाजियाबाद में उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. गाजियाबाद में रहने वाले सबा के पिता अली हैदर ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि, आज मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहा हूं. मेरी बेटी इंटेलिजेंट है. सबके आशीर्वाद और अपनी मेहनत से वह आज यह मुकाम हासिल कर पाई है. 

अली हैदर ने कहा कि, मेरी बेटी ने शहर से ही बीएससी में टॉप किया और एएमयू से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया. उसके बाद मैंने अपनी बेटी की शादी कर दी और वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गई. मेरा दामाद कंप्यूटर साइंस इंजीनियर है. राजनीति हमारे खून में है. उसको अमेरिका में मौका मिला तो उसने कर दिखाया. उसके दोस्तों ने उसे प्रेरित किया और उसने चुनाव जीत लिया.

'बेटी पर महसूस हो रहा गर्व' 
सबा की मां चांदनी भी अमेरिकी चुनावों में अपनी बेटी की जीत से खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. चुनाव के दौरान मैं अपनी बेटी को बराबर सपोर्ट करती रही. बराबर हिम्मत बढ़ाती रही. मैं अपने पूरे परिवार की हमेशा हिम्मत बढ़ाती हूं. मैं हमेशा अपने बच्चों को डरने नहीं देती, ताकि जीवन में वे बड़े मुकाम हासिल करें. मेरी बेटी अमेरिका में बहुत अकेला महसूस कर रही थी. उसने कई बार मुझे फोन करके बुलाया. मैं अपने आंख के ऑपरेशन की वजह से जा नहीं पाई. पिछले अमेरिकी चुनावों में मैं वहीं थी. इस बार मैं जा नहीं पाई. उसने मुझे फोन पर बताया कि चुनाव में उसने इतनी मेहनत की कि उसके पैर सुन्न पड़ गए.

ये भी पढे़ं: लखनऊ को योगी सरकार से मिलेगा बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलेगी डबल डेकर, जानें- किराया और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget