एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस की जांच में झूठी साबित हुई चैन लूट की कहानी, शिकायतकर्ता महिला पर केस दर्ज

UP News: गाजियाबाद पुलिस ने चैन की लूट की झूठी कहानी को बेनकाब किया है. पुलिस इस मामले में शिकायत करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने युवती पर केस दर्ज किया है. इस युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था. जिसमें युवती ने बताया था कि उसकी बहन के साथ नेशनल हाईवे पर चैन लूट की कोशिश हुई और इस दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने नेशनल हाईवे के सीसीटीवी खंगाले और यह बताया कि कोई लूट नहीं हुई है सिर्फ हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस ने महिला की तहरीर पर लूट का मुकदमा लिख लिया था. अब पुलिस ने रील वायरल करने वाली लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

गाजियाबाद में की रहने वाली मीनू कसाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील वायरल की थी. जिसमें गंभीर रूप से घायल उसकी बहन रेणु दिख रही थी. मीनू ने दावा किया था कि 5 अप्रैल को जब उसकी बहन डासना से खोड़ा की तरफ जा रही थी तो रेणु के गले की चेन छीनने का प्रयास किया गया. इस दौरान वह सड़क पर गिर गई जिससे उस को गंभीर चोट आई है. पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की थी.

पुलिस पूछताछ में झूठी साबित हुई लूट की थ्योरी
एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि पुलिस ने रेणु की तरफ से दी गई लूट की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि रेणु की स्कूटी एक बाइक से टकराई थी. इस दौरान वह गिर गई और उसको चोट लगी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रेणु ने गले में जो दुपट्टा डाला हुआ था, वह उसके गले में ही था जिससे चैन लूट की संभावना ही नहीं होती. इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय लोगों से और मौके पर मौजूद लोगों से जब पूछताछ की थी तब यह पता चला कि केवल हादसा हुआ है, कोई लूट नहीं हुई है. पुलिस का दावा है की रेणु की चेन उसी के पास है.

बताया गया कि, रेणु का पति हत्या के मामले में डासना जेल में बंद है. रेणु डासना जेल में अपने पति से मिलकर खोड़ा की तरफ जा रही थी. तभी उसका एक्सीडेंट हुआ. पुलिस ने अब गलत जानकारी देकर रील वायरल करने वाली मीनू कसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा स्थानीय चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें: महोबा में Mahakoushal Express ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, TTE और जीआरपी पर धक्का देने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget