एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस ने किया ऑनलाइन डेटिंग ऐप से ब्लैकमेलिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिये ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए युवकों से बात करके उन्हें सेक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता था. इस मामले में पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, यह गैंग ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए युवकों सेक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देता था. जिस दौरान यह एक्टिविटीचल रही होती थी, उसी दौरान छिपे हुए अन्य लड़के सामने आ जाते थे और ग्राहक के कपड़े उतार कर जबरन उसका अश्लील वीडियो बना लेते थे. इसके बाद ब्लैकमेल करके उनसे लाखों रुपये वसूलते थे.

पुलिस ने खुलासा किया है कि इस गैंग में कुल पांच सदस्य हैं, जिनमें से तीन को  गिरफ्तार कर लिया गया है. दो आरोपी फरार चल रहे हैं. गैंग का लीडर खुद को वकील बताता है. मुख्य आरोपी पर तीन बार एसोसिएशन के आई कार्ड मिले हैं.

पीड़ित से जबरन वसूले लाखों रुपये
कवि नगर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना मधुबन बापूधाम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि कुछ लोगों से उसकी ग्राइंडर ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई. दोस्ती के बाद उन लोगों ने पीड़ित को सेक्सुअल एक्टिविटी करने का लालच दिया. 

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे एक फ्लैट का पता बताया, जिसके बाद वह उस फ्लैट पर पहुंच गया. मौके पर आरोपियों ने सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान उसके कपड़े उतार कर वीडियो बनाई और विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 1 लाख 40 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवाए.

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, अब तक इस तरह के छह मामले सामने आए हैं. यह पांच लोगों का गैंग है, जिसमें दिल्ली निवासी रिंकू, हापुड़ निवासी अजय और मेरठ निवासी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं. पुलिस को रिंकू के पास से बार एसोसिएशन के तीन कार्ड मिले हैं. रिंकू खुद को वकील बताता था. 

पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि क्या रिंकू असल में वकील है या फिर वह डराने के लिए यह कार्ड रखता था. आरोपी रिंकू इससे पहले गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में भी ऐसे ही मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: क्या बंद होगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन? प्रयागराज DM की इस चिट्ठी से लगे कयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget