एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: दोस्त को बहाने से बुलाकर बनाया बंधक, मांगी 6 करोड़ की रंगदारी, गैंग के 7 लोग गिरफ्तार

UP News: गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने दोस्त को बंधक बनाया, उससे करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूली. वह पुलिस को यह दिखा सके कि वह मौके पर मौजूद नहीं था पुराने मामले में कोर्ट में पेश हो गया.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) पुलिस ने दिल्ली (Delhi) के व्यापारी को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ रुपये रंगदारी (Extortion) वसूल करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है. जिनके कब्जे से पुलिस ने वसूली गई रकम में से सवा दो करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं.पूरा मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है.

गाजियाबाद पुलिस ने मामले में शिल्पा त्यागी, हर्षित, कार्तिक, प्रदीप, पीतांबर, निमेष और निशान को पकड़ा है. हालांकि इनका मुख्य मास्टरमाइंड वासु (ईशान) त्यागी देहरादून की जेल में बंद है. दरअसल वासु त्यागी की शशांक शर्मा नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती थी. शशांक शर्मा दिल्ली में रहता है और सहारनपुर में उसकी कपड़े की फैक्ट्री है. वासु जानता था कि शशांक के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और डेली रूटीन में काफी सारा पैसा लेनदेन में आता है.

दोस्ती का फायदा उठाकर बुलाया, फिर बनाया बंधक
वासु ने अपनी दोस्ती का फायदा उठाकर 14 अक्टूबर को शशांक को फोन करके बुलाया और राजनगर एक्सटेंशन के फ्लैट में उसको रखा. यह फ्लैट इन्होंने किराए पर इसी काम के लिए लिया था. उसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की और 6 करोड़ की मांग की. शशांक किसी तरह से 2 करोड़ 75 लाख का इंतजाम कर पाया और इनको दे दिया. इतना ही नहीं इन शातिर बदमाशों ने 6 करोड़ में बची रकम के लिए व्यापारी से एक बॉन्ड भी साइन करवा लिया कि प्रत्येक महीने वो इन बदमाशों को 25 लाख रुपये भी देगा.ऐसे में पैसा लेकर बाकी लोग तो फरार हो गए.

पुलिस से बचने के लिए की यह प्लानिंग
वहीं वासु त्यागी पुलिस पकड़ ना पाए इसलिए 18 अक्टूबर को देहरादून में पुराने आपराधिक मामले में कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया. हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी सिटी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि 14 तारीख की रात नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि शशांक शर्मा नाम के एक व्यक्ति के मित्र ईशान त्यागी ने उनको अपने एक फ्लैट में बुलाया और वो वहां गए तो वहां पर उन्हें पांच अन्य व्यक्ति मिले, उनको एक कमरे में बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर उनसे पौने तीन करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली.

मुख्य अभियुक्त की पत्नी शिल्पा की कम्पनी के दो सहयोगी के माध्यम से पैसे कलेक्ट करवाए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी इसमें पांच और लोग वांछित हैं जिनकी तलाश की जा रही है जबकि जेल में बंद ईशान से भी पूछताछ कर बाकी के पैसे रिकवर किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासत तेज, सहयोगी दल बढ़ाएंगे बीजेपी की टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget