एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: अश्लील चीजों के लिए टोकना पड़ा महंगा! कॉलेज के छात्रों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत

Ghaziabad Police: एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एलआर कॉलेज के कुछ छात्रों ने युवक के साथ मारपीट की, जिसमें युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 6 युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के श्याम पार्क स्थित लाजपत राय पीजी कॉलेज के 4 छात्रों ने बाहर से साथियों को बुलाकर कॉलेज के पास कॉलोनी में रहने वाले युवकों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा जिसके बाद घायल एक युवक की मौत हो गई है. साथ ही एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. दरअसल, यह पूरा मामला गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के लाजपत राय पीजी कॉलेज का है. 

बताया जा रहा है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने युवती को आपत्तिजनक स्थिति में स्कूटी पर घुमाया. इसके बाद पास की कॉलोनी में रहने वाले युवक विराट ने इन छात्रों को टोका तो कॉलेज के छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा, वहीं दूसरे युवक बंटी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की, तो उसको भी लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद उसके सिर पर भी कईं चोटें आ गई हैं. 

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
साथ ही युवक विराट की इतनी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हमले में दूसरे युवक बंटी के सिर में काफी चोटें आईं हैं. मौके पर चश्मदीद बंटी ने बताया कि कॉलेज के लड़के लड़की के साथ कुछ अश्लील हरकतें कर रहे थे जिसके बाद यहां रहने वाले युवक विराट ने टोका और कहा कि आस-पास घर है, इस तरह की हरकतें ना करें. इस बात पर कॉलेज के छात्रों ने अपने और साथियों को भी बुला लिया और लाठी-डंडों से भी पिटाई की और मैंने बचाने का प्रयास किया तो मेरी भी पिटाई की गई. 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं विराट की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस मामले में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एलआर कॉलेज के कुछ छात्रों ने विराट के साथ मारपीट की, जिसमें युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. तहरीर के आधार पर नामजद 6 युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. युवक विराट की अस्पताल में मौत हो गई है, मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें:-

Holi 2023: यूपी में होली पर ये गाने रहेंगे बैन, सख्त लहजे में सीएम योगी की चेतावनी, जानें- क्या हैं गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget