एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: 'मैंने तेरी बहन को मार दिया', भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई लाश और फिर उठाया खौफनाक कदम

Ghaziabad News: पुलिस सर्विलांस के आधार जब होटल पहुंची और होटल का दरवाजा खोला तो हैरान रह गई. सामने बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी हुई थी और प्रेमी शव फंदे से झूल रहा था.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक प्रेमी ने पहले तो अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके भाई को वीडियो कॉल (Video Call) कर शव दिखाया और कहा कि 'मैंने तेरी बहन को मार दिया.' इसके बाद खुद ने भी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. इस घटना से हड़कंप मच गया है. पुलिस (Police) जब होटल पहुंची तो कमरे का हाल देखकर हैरान रह गई. प्रेमिका का शव बेड पर पड़ा हुआ और प्रेमी फंदे से लटका हुआ था. 

ये मामला कादराबाद के ओयो होटल का है. मृतका का नाम मधु है जो हापुड़ की रहने वाली थी और प्रेमी हिमांशु मेरठ का रहने वाला था. दो साल पहले मधु की शादी रिंकू से हुई थी. ये रिश्ता हिमांशु की मां ने ही कराया था, लेकिन शादी के बाद मधु का हिमांशु से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इस बीच छह महीने पहले मधु के पति रिंकू की सड़क हादसे में मौत हो गई. मार्च में मधु ने एक बार फिर शेफ का काम करने वाले मोहित से शादी कर ली. इसके बाद भी उसका हिमांशु से मिलना जुलना जारी रहा. 

भाई को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश

रविवार को मधु प्रेमी हिमांशु से मिलने गाजियाबाद के ओयो होटल आई थी. दोपहर करीब 12 बजे हिमांशु ने मधु के भाई दीपक को वीडियो कॉल किया और कहा मैंने तेरी बहन को मार दिया. इसके बाद उसने बेड पर मधु का शव भी दिखाया. इसके बाद हिमांशु ने फोन काट दिया. इस वीडियो कॉल के बाद दीपक 2 बजे करीब मोदी नगर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. 

सर्विलांस के जरिए होटल तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने दीपक को आई वीडियो कॉल के आधार पर सर्विंलास के जरिए उनकी लोकेशन ढूंढी, जिसके बाद पुलिस शाम ओयो होटल पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में भी मधु और हिमांशु के होटल में एंट्री करने की तस्वीरें सामने आईं हैं. होटल पहुंचने के बाद पुलिस ने जब उनके कमरे का दरवाजा खोला तो हैरान रह गई. मधु का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और हिमांशु का शव फंदे से लटक रहा है. 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'रत्ती भर परवाह नहीं कर रही सरकार, बढ़ रही जनता की परेशानी, दे रही धोखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget