एक्सप्लोरर

सावन महीने में KFC को लेकर हिंदू रक्षा दल का विरोध, रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर बंद कराया शटर

UP News: गाजियाबाद में कथित हिंदू रक्षा दल के लोगों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. संगठन से जुड़े लोगों ने जबरदस्ती नॉनवेज की दुकानों को बंद कराया. मौके पर खड़ी पुलिस मूक दर्शक बनी रही.

गाजियाबाद के शो विंडो और दिल्ली की सीमा से घुसते ही पड़ने वाले थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के लोगों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. यहां हिंदू रक्षा दल के लोगों ने नॉनवेज बेचने वाले केएफसी का शटर जबरदस्ती बंद कर दिया. हैरानी की बात यह रही है कि ये सब पुलिस के मौजूदगी में हुआ लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही. हिंदू रक्षा दल के लोगों का कहना था कि सावन के पवित्र महीने में केएफसी जो नॉनवेज सामान बेचता है वह कैसे खुला हुआ है.

आपको बता दें कि, हिन्दू रक्षा दल के लोगो ने बीते दिनों ही चेतवानी दी थी कि वह नॉन वेज की दुकानों को बंद कराएंगे. उन्होंने इलाके की  दुकानों के नाम भी बताए थे. इस सब के बावजूद हिन्दू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में केएफसी और नजीर जो कि नॉनवेज बेचते हैं, उनके शटर जबरदस्ती बंद करा दिए है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

हिंदुओं के हिसाब से चलेगा- संगठन के लोग
बताया गया कि जब हिंदू संगठन के लोग जब नॉनवेज की दुकानों को बंद करवा रहे थे, तब पुलिस के लोग भी मौजूद थे. आरोप है कि पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों को रोकने का प्रयास नहीं किया. बताया हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने ग्राहकों की मौजूदगी में दुकान के अंदर घुसकर खूब हंगामा किया. साथ ही यह भी धमकी दी की, यह देश हिंदुओं का है और हिंदुओं के हिसाब से चलेगा.

पुलिस बनी रही मूकदर्शक
हालांकि हिंदुओं का झंडा उठाये इन लोगों के पास इस बात का जवाब नहीं था कि नॉनवेज की दुकान सिर्फ कावड़ मार्ग पर बंद रहेगी और यह कावड़ मार्ग नहीं है. हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कानून हाथ में लिया और कानून के रखवाले साथ खड़े देखते रहे. फिलहाल इस घटना पुलिस की कार्य प्रणली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. साथ ही सवाल यह भी है कि अगर सावन में नॉनवेज की दुकानों बंद रखने का नियम भी है तो पुलिस इन दुकानों को बंद कराएगी. हिंदू रक्षा दल के लोगों को नॉनवेज की दुकान बंद कराने का लाइसेंस किसने दिया है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget