एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन को नूरनगर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू, इस वजह से रुका था काम

UP News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रुकी हुई बंधा रोड निर्माण कार्य को एक बार फिर से गति दे दी है. यह सड़क राजनगर एक्सटेंशन को नूरनगर से जोड़ेगी.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रुकी हुई बंधा रोड निर्माण कार्य को एक बार फिर से गति दे दी है. यह महत्वपूर्ण सड़क 18 मीटर और 24 मीटर की चौड़ाई में बनाई जा रही है, जो राजनगर एक्सटेंशन को नूरनगर से जोड़ेगी. बारिश के कारण कुछ समय के लिए कार्य रुका था, लेकिन अब मौसम साफ होते ही लेवलिंग और मिट्टी भराई का काम फिर से शुरू कर दिया गया है.

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के दिशा-निर्देश पर प्राधिकरण के अभियंत्रण अनुभाग की टीम ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और ठेकेदार को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा.

किसानों को दिया जाएगा 32 करोड़ मुआवजा

बताया गया कि करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में से 32 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे, और शेष राशि निर्माण कार्य पर खर्च की जाएगी. यह सड़क दो भागों में बनेगी—18 मीटर चौड़ी सड़क 750 मीटर लंबी होगी और 24 मीटर चौड़ी सड़क 350 मीटर लंबी होगी.

किसानों के विरोध के चलते अटका प्रोजेक्ट

बता दें कि लंबे समय से यह प्रोजेक्ट किसानों के विरोध के चलते अटका हुआ था, लेकिन हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. किसानों से सहमति लेकर दोगुने सर्किल रेट पर भूमि क्रय की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे परियोजना को हरी झंडी मिली. यह क्षेत्र ऐसा है जहां 100% किसानों ने अपनी सहमति दी है, और बैनामे की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है.

भूमि चिन्हांकन और पिलरिंग की प्रक्रिया पूरी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने टोटल स्टेशन सर्वे  के माध्यम से भूमि चिन्हांकन और पिलरिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा, सुनियोजित विकास, और प्राधिकरण को राजस्व प्राप्त होगा. उन्होंने यह भी बताया कि इसी राजस्व का उपयोग कर हम तुम रोड प्रस्तावित कमिश्नरेट रोड और सिकरोड जैसे अन्य परियोजनाओं पर भी काम तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget