एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद की डासना जिला जेल में तैनात कॉन्स्टेबल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

जेल कर्मचारियों की माने तो एक महिला से प्रेम संबंध होने के चलते महिला द्वारा पुलिसकर्मी को टॉर्चर किया जा रहा था जिसके चलते पुलिसकर्मी गजेंद्र ने मौत को गले लगा लिया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सबसे हाईटेक जेलों में शुमार कहलाने वाली गाजियाबाद की डासना की जिला जेल (Ghaziabad Dasna Jail) में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल के डासना में एक प्राइवेट रूम में पंखे से लटककर सुसाइड करने का मामला सामने आया है . जैसे ही यह सूचना जेल में पुलिस कर्मचारियों को मिली तो जेल में हड़कंप मच गया. हालांकि मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों द्वारा मृतक सिपाही को पंखे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी दिखाई दी.

क्या है आत्महत्या की वजह
दरअसल मसूरी थाना इलाके के डासना में स्थित जेल में तैनात जेल वार्डन गजेंद्र ने डासना के सद्भावना कॉलोनी में स्थित एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जेल कर्मचारियों की माने तो एक महिला से प्रेम संबंध होने के चलते महिला द्वारा पुलिसकर्मी को टॉर्चर किया जा रहा था जिसके चलते पुलिसकर्मी गजेंद्र ने मौत को गले लगा लिया. सूचना मिलने पर आनन-फानन में जेल के अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल में जुटे रहे. प्रेम संबंधों के चलते सुसाइड करना बताया जा रहा है.

Aligarh: डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया आरोप

जेल अधीक्षक ने क्या बताया
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जेल में तैनात जेल वार्डन गजेंद्र डासना के सद्भावना कॉलोनी के एक कमरे में अपने भाई के साथ रहता था और उसके सुसाइड करने का मामला सामने आया है. वह 3 दिन की छुट्टी पर चल रहा था और अपने आप को बीमार बता रहा था. उसने जेल प्रशासन के समक्ष मेडिकल जमा कर आज से ड्यूटी ज्वाइन करने की बात भी कही थी. विगत 2 दिन पूर्व एक महिला द्वारा जेल वार्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन को एक शिकायती पत्र भी दिया गया था. संभवत इसी से आहत होकर जेल वार्डन गजेंद्र ने सुसाइड किया होगा. इस मामले में परिजनों को स्थानीय पुलिस द्वारा सूचित किया गया है.

एएसपी ने क्या बताया
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि डासना के सद्भावना कॉलोनी के एक कमरे में गजेंद्र नामक जेल कॉन्स्टेबल द्वारा सुसाइड का मामला सामने आने पर आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी. टीम द्वारा अहम जानकारी प्राप्त की जा रही है. मृतक की जेब से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. लिहाजा आत्महत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली सहित देश के तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget