एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा, डिलीवरी बॉय ने रची थी साजिश

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 13 जून को कैश कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र (Indirapuram) नीति खंड में 13 जून को कलेक्शन एजेंट (Collection Agent) के साथ हुई 15 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन को पता था कि कलेक्शन एजेंट वीर बहादुर सिंह कैश कलेक्ट करता है, जिसके बाद उसने अपने दो और साथियों के साथ लूट की योजना बनाई. तीनों आरोपियों ने कलेक्शन एजेंट की बाइक को लकड़ी मारकर गिरा दिया और पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.  
 
लूट मामले में पुलिस का खुलासा
गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट वीर बहादुर दुकानों से कैश कलेक्ट करके अपनी कंपनी की वैन में जमा कराता था. अभियुक्त सचिन को ये बात पता था कि सोमवार को उसके पास सबसे ज्यादा कैश होता है. सचिन और ऋतिक  ने कलेक्शन एजेंट की रेकी की और उसकी पहचान की. जैसे ही एजेंट स्टोर से कैश लेकर बाहर निकला वैसे ही तीनों अभियुक्त उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर लकड़ी के डंडे से वार किया, जिससे उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वो वीर बहादुर नीचे गिर गया. जिसके बाद तीन आरोपी उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. 
 
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
इस मामले की जांच के लिए सीओ अभय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई. सर्विलांस टीम के माध्यम से और सीसीटीवी के द्वारा इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लूटी गई रकम में 12 लाख 04 हजार 320 रुपये बरामद कर लिए गए हैं इसके अलावा एक सेंट्रो कार एक तमंचा और वादी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर लाइसेंस, एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरमाद कर ली गई है. 
 
एसएसपी ने दी लूट को लेकर जानकारी
एसएसपी मुनिराज के मुताबिक पिछले सोमवार को दोपहर करीब दो बजे थाना इंदिरापुरम के अंतर्गत नीति खंड क्षेत्र में एक एजेंट से 14-15 लाख रुपये की लूट हुई थी. घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एडिशनल एसपी और सीओ इंदिरापुरम पुलिस की गठित की गई. टीम ने बहुत मेहनत की है, पिछले एक हफ्ते में कई एंगल से जांच की गई. टेक्निकल एविडेंसेस और मैनुअली भी काम किया गया, इस पूरी वारदात की साजिश एक डिलीवरी ब्वॉय ने अपने दोस्तों के तैयार की थी. मुखबिर की सूचना पर एक सेंट्रो कार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनसे लगभग 12 लाख 4 हजार 320 रुपये रिकवर कर लिए गए हैं. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget