एक्सप्लोरर

G-20 Summit: दिल्ली सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, कुछ दिनों के लिए सीमित रहेगी UPSRTC की बस सेवा, जारी किए गए निर्देश

G-20 Summit: जी-20 की वजह से 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन एवं प्रवेश पर प्रतिबन्ध के कारण सामान्य यातायात प्रभावित होगा. जिसे लेकर यूपी परिवहन ने बड़ा फैसला लिया है.

G-20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रही जी-20 समिट (G-20 Summit) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए देश पूरी तरह तैयार है. मेहमानों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक नियम (Traffic Rules) भी बनाए गए हैं. कई जगहों पर रूट को डायवर्ट किया गया है तो वहीं समिट के दौरान कई रास्ते बंद रहेंगे. वहीं दिल्ली (Delhi) से सटे जनपद गाजियाबाद (Ghaziabad) और नोएडा (Noida) में भी जी 20 समिट के चलते यातायात प्रभावित रहेगा. 

जी-20 की वजह से सात सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन एवं प्रवेश पर प्रतिबन्ध के कारण सामान्य यातायात प्रभावित होगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखने का निर्णय किया है. इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक गाजियाबाद की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खुर्जा, बुलन्दशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद, कौशाम्बी, गाजियाबाद, आनन्द विहार और कश्मीरी गेट दिल्ली को पत्र लिखा है. 

यातायात को लेकर किया गया ये फैसला

इस पत्र में कहा गया है कि जी-20 समिट दौरान विशेष रूप से लोनी बॉर्डर व दिल्ली कश्मीरी गेट की ओर आने व जाने वाली सेवाओं पर प्रभाव पड़ना सम्भावित है. ऐसे में सभी को निर्देशित किया जाता है कि विभिन्न मार्गो से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस के सम्पर्क में रहें एवं समय-समय पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों के द्वारा जारी एडवाईजरी का अनुश्रवण करते रहें, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित न हो एवं परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रभावी रूप से चलता रहे.

इसके साथ ही सभी को ये भी कहा गया है कि इस संबंध में काउन्सलिंग के माध्यम से एवं नोटिस बोर्ड के माध्यम से अपने चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएं. ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो. 

UP Weather Today: यूपी में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू, इन जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा, जानें- आज का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget