एक्सप्लोरर

यूपी की चार हस्तियों को मिला ‘पद्म श्री’ सम्मान, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

‘पद्म श्री’ भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है. इस वर्ष कुल 10 को ‘पद्म श्री’ मिला, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश से हैं.

Padma Shri 2025: उत्तर प्रदेश के लिए सोमवार का दिन गर्व का रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की चार मशहूर हस्तियों को प्रतिष्ठित ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभूतियों को बधाई दी और उनके योगदान को अमूल्य धरोहर बताया.

सम्मान पाने वालों में प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक और शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के नेता, लेखक और स्तंभकार हृदय नारायण दीक्षित, वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विभूतियों का कला, साहित्य और खेलों में दिया गया योगदान प्रदेश और देश को गौरवान्वित करता है.

सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कला साधना और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा ने भारतीय कला जगत में अमिट छाप छोड़ी है. उनके योगदान से भावी पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती रहेगी.

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लेखक हृदय नारायण दीक्षित को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लेखनी भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवन मूल्यों को उजागर करती है. उनका साहित्य राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने वाला है. दीक्षित जी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं और भारतीय राजनीति व साहित्य में उनकी गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं.

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्म श्री मिलने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रकाश स्तंभ बताया. शास्त्री जी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन के लिए शुभ मुहूर्त तय किए थे. वैदिक साहित्य और संस्कृत के क्षेत्र में उनके योगदान को देश भर में सराहा जाता है.

डॉ. सत्यपाल सिंह, जो पैरा एथलेटिक्स के प्रसिद्ध कोच हैं, को भी पद्म श्री मिलने पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं. योगी ने कहा कि सत्यपाल सिंह के अथक परिश्रम और खेलों के प्रति समर्पण ने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget