एक्सप्लोरर

चंदौली में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों को लगी गोली

यूपी के चंदौली में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए. इस दौरान पुलिस के हत्थे चार बदमाश चढ़ गये. जवाबी फायरिंग में ये बदमाश घायल हो गये थे.

Encounter in Chandauli: चंदौली में देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर की कार्रवाई की. इस दौरान लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ चंदौली के अलग अलग थानों में एनकाउंटर हुआ. चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किये गये. मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये, इनके ऊपर कई थानों में इनाम घोषित था. इनमें से दो बदमाशों पर पच्चीस पच्चीस हजार, और एक अभियुक्त के ऊपर 20,000 का इनाम घोषित था. इन अभियुक्तों के खिलाफ लगभग तीन दर्जन लूट के मुकदमें दर्ज हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, एक अदद तमंचा व 1,95,000  नगद बरामद किया गया है.

अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़

सूत्रों और सर्विलांस की सूचना के आधार पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सैयदराजा से होकर दिघवट के रास्ते दो मोटरसाइकिल से चार बदमाशों के आने की सूचना मिली थी. इसे देखते हुए पूरी रात जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सदर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा बर्थरा कला गांव के समीप चेकिंग कर रहे थे. इस बीच एक बाइक पर दो बदमाश दिखाई दिए, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी है. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की तो एक बदमाश पीयूष कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी सरनबंधा, जमानिया गाजीपुर को पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया. भागा हुआ बदमाश नई बाजार पुलिस चौकी के समीप कृष्णानंद विश्वकर्मा पैदल ही पीठ पर पिट्ठू बैग लेकर जा रहा था जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उसने भी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया. पुलिस की फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी. अपराधी के फायरिंग में थानाध्यक्ष सकलडीहा बाल बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लग गई.

एक बदमाश से मिली दो लाख की रकम

गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा उर्फ बचवा दरोगा विश्वकर्मा ने लूट की घटना में शामिल होना बताया और वह कमालपुर धीना थाना का निवासी बताया. उसके बैग में से लगभग 2 लाख रुपये बरामद हुए.

जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश

भागे अपराधियों के चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष बलुआ को मथेला के समीप एक बाइक से दो बदमाश दिखाई दिए जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह धानापुर की तरफ भागने लगे. सूचना के आधार पर धानापुर थाना अध्यक्ष बदमाशों की चेकिंग के लिए सक्रिय हो गए और शहीद गांव के समीप मथेला नहर मोड़ पर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जिसमें कांस्टेबल रूपेश दुबे को हाथ में गोली भी लग गई. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश को पैर में गोली लग गई. गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार सिंह पुत्र जयनाथ सिंह सिझुआ थाना रामगढ़ बिहार का निवासी बताया गया, जबकि दूसरा अभियुक्त अंकुर उर्फ गोपाल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह बभनियाव, थाना धीना, चंदौली का निवासी बताया गया. सभी बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया और घायल पुलिसकर्मी का भी उपचार चल रहा है.

बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे अपराधी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि, यह बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जनपद में आए थे. 2 दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने वाला था और ग्राहक सुविधा केंद्र को यह निशाना बनाते थे. पिछले दिनों यह बदमाश धानापुर, सकलडीहा और सदर कोतवाली में लूट की घटना को अंजाम दे चुके थे. यह अंतर प्रांतीय शातिर लुटेरे गैंग के सदस्य हैं. विभिन्न जनपदों में लूट की लगभग दो दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसमें दो बदमाश अरुण कुमार सिंह उर्फ रुद्र तथा कृष्णानंद उर्फ बचाव दरोगा पर 25000 का इनाम घोषित था, जबकि अंकुर उर्फ गोपाल सिंह पर 20 हजार का इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर जागेश्वर धाम में गाली-गलौज करने का आरोप, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
Embed widget