एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर जागेश्वर धाम में गाली-गलौज करने का आरोप, केस दर्ज

उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर गाली गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगा है. पुलिस ने बीजेपी सांसद और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

FIR registered against BJP MP Dharmendra Kashyap: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम परिसर में बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज करने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप और उनके दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

बता दें कि यूपी के बरेली जिले के आंवला से बीजेपी सांसद कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सांसद जागेश्वर मंदिर के पुजारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं. 

क्या है मामला?
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि घटना के बारे में उन्होंने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को अपनी शिकायत दी थी और उनके आदेश पर राजस्व क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सांसद अपने कुछ सहयोगियों के साथ पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद की पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने उन्हें मंदिर के शाम 6 बजे बंद होने की जानकारी देते हुए उनसे वहां से बाहर जाने का आग्रह किया. आरोप है कि इस बात पर सांसद भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज की. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर सांसद वहां से चले गए.

कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारी और अन्य स्थानीय लोगों के अलावा कांग्रेस ने भी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. जागेश्वर धाम के स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ मंदिर परिसर में उपवास पर बैठ गए.

क्या बोली बीजेपी?
कुंजवाल ने कहा कि सांसद ने धार्मिक स्थल पर अभद्र भाषा का उपयोग कर उसकी मर्यादा और गरिमा के विपरीत आचरण किया है जिसके लिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. इस बीच, बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ऐसे पवित्र स्थान पर ऐसे आचरण को जायज नहीं ठहराया जा सकता, चाहे उसे करने वाला कोई भी क्यों न हो.

ये भी पढ़ें:

जागेश्वर धाम में भड़के बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मंदिर परिसर में दी गंदी-गंदी गालियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget