एक्सप्लोरर

UP News: पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट ने घोषित किया फरार, सात बार जारी हो चुके हैं वारंट

Rampur News: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट अदालत सात बार जारी कर चुकी है. आज भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में जयाप्रदा का बयान दर्ज होना था. गैर हाजिर रहना महंगा पड़ गया.

Jaya Prada News: एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जयाप्रदा (Jaya Prada) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने धारा 82 की कार्यवाही करने का आदेश दिया है. मंगलवार को अदालत में पेश होने की तारीख थी. गैर हाजिर रहने पर अदालत ने कहा कि जयाप्रदा के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही की जाए. बता दें कि जयाप्रदा को पेशी पर बुलाने के लिए समन जारी हुए हैं. अब तक सात बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं. हर बार जयाप्रदा पेशी पर अदालत नहीं पहुंच रही हैं.

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला

2019 में जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में चल रही है. कैमरी और स्वार थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था. पूरे मामले में जयाप्रदा के अबतक बयान दर्ज नहीं हो सके हैं. आज भी रामपुर की एमपी- एमएलए कोर्ट सुनने को बैठी थी. गैर हाजिर रहने पर अदालत को सख्त रवैया अपनाना पड़ा. अदालत ने कहा कि जयाप्रदा के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही शुरू की जाए.

जयाप्रदा की गिरफ्तारी के आदेश हुए जारी

पूर्व सांसद जयाप्रदा को गिरफ्तार कर अदालत में हाजिर किया जाएगा. अदालत ने विशेष पुलिस निरीक्षक की तैनाती के आदेश जारी किए हैं. अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयाप्रदा का पता गैर राज्य का है. अदालत ने पुलिस अधीक्षक को जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने का आदेश दिया. टीम अदालत के आदेश का तामील कराएगी. गौरतलब है कि 2019 में रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा चुनाव हार गई थीं. चुनाव में जयाप्रदा के खिलाफ खड़े हुए सपा उम्मीदवार आजम खान विजयी हुए थे. जयाप्रदा दो बार सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा में रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब जयाप्रदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब मामले की सुनवाई एक बार फिर 6 फरवरी को होगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीद टूटी, अब नहीं हो पाएगा BSP से गठबंधन? जानें- क्यों?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget