एक्सप्लोरर

आगरा: गंगाजल पर BJP में राजनीति, आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू;पूरा मामला जानें

आगरा में पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने करोड़ों के गंगाजल प्रोजेक्ट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। उनके अनुसार 500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जब लोगों को 2026 के बाद पानी नहीं मिलेगा।

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा में अभी गंगाजल पूरी तरह से लोगों के घर भी नहीं पहुंचा है, उससे पहले ही सरकार के सहकारी बैंक के चेयरमैन व पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने करोड़ों के इस गंगाजल प्रोजेक्ट पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। उनका कहना है गंगाजल आने की तो बधाई है, लेकिन 2026 के बाद यह प्रोजेक्ट कारगर नहीं होगा। उनके अनुसार 500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जब लोगों को 2026 के बाद पानी नहीं मिलेगा, तो इस योजना का क्या फायदा। वहीं, इस सवाल के बाद सत्ताधारी विधायकों ने पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह के इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको प्रोजेक्ट की कोई जानकारी ही नहीं है।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन​ सिंह ने कहा कि ताजनगरी के घरों में गंगाजल पहुंच रहा है, यह भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करता हूं । मगर अब मिशन 2026 शुरू करना होगा, क्योंकि जिस तेजी से शहर की जनसंख्या बढ़ रही है, यह गंगाजल 2026 तक ही शहर की जनता की प्यास बुझा पाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस समय 140 क्यूसिक गंगाजल की आपूर्ति शहर में हो रही है। यह प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना था, लेकिन काफी प्रयासों और करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाया है।
इसी दौरान अपनी ही सरकार के इस प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से आगरा की जनसंख्या और आबादी का क्षेत्र बढ़ रहा है, इसके हिसाब से 140 क्यूसिक गंगाजल 2026 के बाद पूरे ​शहर की प्यास नहीं बुझा पाएगा।  इसके साथ ही, उन्होंने एक सलाह भी दे डाली। उनके अनुसार,  इस समस्या के लिए यमुना बैराज एक बड़ा प्रोजेक्ट है। हमें इस प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा और इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए काम करना होगा, जिससे इसे समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही, अन्य विकल्पों की भी तलाश की जाए।
आगरा के वो विधायक, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए वर्षों लगा दिए । जो 2012 से ही आगरा में गंगाजल लाने के लिए प्रयासरत थे और अब जाकर उनको सफलता हाथ लगी। जब उनसे पूर्व मंत्री के सवालिया निशान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह के अनुसार ये प्रोजेक्ट अधूरा है, यह सिर्फ 2026 तक ही शहर को गंगाजल उपलब्ध करा पायेगा। इस पर बीजेपी के विधायकों ने कहा कि पूर्व मंत्री साहब को कोई जानकारी ही नहीं है। उनके अनुसार जब तक गंगा है तब तक गंगाजल है ।
बहरहाल, एक बात तो तय है कि अभी ताज नगरी आगरा को गंगाजल की सौगात पूरी तरह से मिल भी नहीं पाई है कि उससे पहले ही गंगाजल पर राजनीति जरूर शुरू हो गई। अब देखना यह होगा कि इस राजनीति का परिणाम आगे क्या निकलता है?
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget