एक्सप्लोरर

आगरा: रेडियो जॉकी बनकर कैदी सुनाएंगे फरमाइशी गीत, जी हां ये है जेल रेडियो

आगरा जिला जेल में कैदियों के लिये एक अनोखी शुरुआत की गई है। यहां एफ एम रेडियो स्टेशन बनाया गया है। बंदी इसके माध्यम से अपने मन पसंद गीत सुन सकेंगे। यही नहीं रेडियो जॉकी भी कैदी ही होंगे। बंदियों में सकारात्मक सोच के लिये ऐसा किया गया है।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा की जिला जेल में अब जेल रेडियो की शुरुआत हुई है। जेल रेडियो का शुरू करने का मकसद बंदियों के बीच सकारात्मक मैसेज देना है। इस रेडियो की ख़ास बात ये है कि इस रेडियो को जेल में बंद कैदी ही चलाएंगे। साथ ही कैदी ही रेडियो जॉकी होगा और वही फरमाइशी गाने सुनाएगा। बंदियों को फरमाइशी गीत या भजन सुनने के लिए पहले ही लिख कर बताना होगा कि वह क्या सुनना चाहते हैं। गीत के अलावा रेडियो पर वो सब कुछ प्रसारित किया जायेगा जो बंदियों की मानसिक स्थिति को बदल सके। इस रेडियो को चलाने के लिए एक छोटा सा स्टूडियो बनाया गया और उस स्टूडियो से सभी बैरकों में स्पीकर जुड़े हुए हैं। एक निजी संस्था के जरिये इस अनोखी पहल जिला जेल में शुरू की गयी है।

इस एफएम रेडियो स्टेशन का उद्धाटन एसएसपी बबलू कुमार और तिनका तिनका संस्‍था की अध्यक्ष वर्तिका नंदा ने किया। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों के लिये एक सकारात्मक पहल है। फिलहाल दो रेडियो जॉकी इसमे काम करेंगे। महिला कैदी आइआइएम बेंगलुरु से ग्रेच्युट है। जबकि दूसरा पुरुष कैदी पोस्ट ग्रेच्युट है। रेडियो जॉकी कैदियों के मनपसंद गानों को सुनाने के साथ ही उस गाने का इतिहास भी बताएगा। साथ ही समाचार समेत अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी भी देगा। जेल में रेडियो दोपहर 3 से 4 बजे एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आगरा मंडल की मैनपुरी जिला जेल में भी रेडियो एफएम की शुरुआत हो चुकी है। राज्य की कई जेलों में इसकी सफलता के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍नाथ ने प्रदेशभर की जिला जेलों में एफएम रेडियो स्‍थापित करने के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget