एक्सप्लोरर

प्रयागराज में आज फिर 5 गायों की मौत, CM ने जताई नाराजगी; सभी जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

प्रयागराज में आज फिर पांच गायों की मौत का मामला सामने आया है। प्रदेश के गोवंश की मौत की खबरों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से आज शाम तक अपने-अपने जिलों में गोवंश के रहने, खाने, रुकने के क्या इंतजाम है...इसको लेकर रिपोर्ट मांगी है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज के कांदी गांव की सरकारी गौशाला में 35 गायों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि जिले के करारी भदेली की गौशाला में भी पांच गायों के मरने की बात सामने आई है। आरोप है कि खुले आसमान के नीचे बारिश के पानी में भीगने की वजह से इन गायों की मौत हुई है। हालांकि सरकारी अमले का दावा है कि यह गायें गौशाला में नहीं रखी गई थीं, बल्कि गौशाला के बाहर गांव में घूमते हुए मौत का शिकार हुई हैं।

अफसरों ने इस मामले में जांच कराकर किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है। पांच गायों के मरने का यह मामला हंडिया तहसील के करारी भदेली गांव की सरकारी गौशाला का है। सभी मृत गायों को गौशाला के बाहर जमीन में ही दफना दिया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

सीएम योगी ने गायों की मौत पर जताई नाराजगी 

इस बीच गोवंश की मौत की खबरों पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जिलाधिकारियों से आज शाम तक अपने-अपने जिलों में गोवंश के रहने, खाने, रुकने के क्या इंतजाम है...इसकी ताजा हालात की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, जलभराव और बिजली गिरने के कारण हुए गोवंश की मौत पर अलग से रिपोर्ट मांगी है। प्रयागराज, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, श्रावस्ती, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़ जैसे जिलों से आ रही गोवंश की मौत पर संबंधित जिलों के अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट शासन में देने और मौत के कारणों और पूरे वस्तुस्थिति के साथ रिपोर्ट देने को कहा गया है।

प्रयागराज में आज फिर 5 गायों की मौत, CM ने जताई नाराजगी; सभी जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट गौरतलब है कि कुंभ नगरी प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर खोली गई गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही से 35 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। प्रयागराज में हुई 35 गायों की मौत पर सरकारी अमले का दावा है कि इन गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि स्थानीय लोग इन दावों को झुठला रहे हैं।

प्रयागराज में आज फिर 5 गायों की मौत, CM ने जताई नाराजगी; सभी जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

उनका कहना है कि ज्यादातर गायें भूख व बीमारी की वजह से मरी हैं। वैसे मौके पर जो हालात नजर आ रहे हैं, वह भी सरकारी अमले की लापरवाही साफ बयां कर रहे हैं। जिसके बाद आज फिर प्रयागराज में पांच गायों की मौत का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद सीएम ने भी गायों की मौत पर संज्ञान लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget