एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बागेश्वर में कोरोना से पहली मौत से मचा हड़कंप, अबतक कुल 47 केस आ चुके हैं सामने

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच नए केस निकलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. कोरोना संक्रमित 18 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई है. ये जिले में कोरोना से मौत का पहला मामला है.

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक साथ 5 नए कोरोना संक्रमित केस मिलने और एक मरीज की मौत से हड़कंप मच गया है. जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47 हो गई है. गुरुवार को बागेश्वर के 18 वर्षीय युवक की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिले में ये कोरोना से जुड़ी पहली मौत है.

गुरुवार को निकले पांच नए केस

बागेश्वर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. गुरुवार मिले पांचों कोरोना संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. इनमें से दो दिल्ली, दो महाराष्ट्र और एक गुरुग्राम से कुछ दिन पहले ही लौटे थे. सभी संस्थागत क्वारंटाइन में थे. सभी पांचों संक्रमितों का कोविड अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है. वहीं, अबतक 38 मरीज ठीककर घर भी जा चुके हैं. इनमें से पांच मरीज 17 जून को डिस्चार्ज हुए थे. अब जिले में कुल 9 सक्रिय पॉजिटिव केस हैं.

जिले में 19 मई को सामने आया था पहला केस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 17 जून को जारी हुई हेल्थ रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 907 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है. जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने व एक युवक की मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि राहत की बात ये है कि अधिकांश मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. बता दें कि जिले में कोरोना का पहला मामला 19 मई को सामने आया था. तब से जिले में लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना के खतरे का असर: उत्तराखंड से दिल्ली और मुंबई जाने वाली डाक सेवाओं पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget