एक्सप्लोरर

पहली पुण्यतिथि: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद कर रहा है देश, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम भाजपा के बड़े नेता अटल बिहारी बाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर भाजपा के तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने उनकी समाधि सदैव अटल पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी बाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजधानी नई दिल्ली में उनकी समाधि ‘सदैव अटल’पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही इस भाजपा के कई बड़े नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सक्रिय राजनीति से दूर हो चुके अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया था।

पहली पुण्यतिथि: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद कर रहा है देश, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी बाजपेयी की सुपुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई सदस्य इस मौके पर पहुंचे। बाजपेयी के निधन के बाद उनकी अस्थियों को देश की 100 नदियों में प्रवाहित किया गया था। जनसंघ से लेकर भाजपा के बनने तक उनकी भूमिक पार्टी में हमेशा अहम रही।

जब 13 दिन तक चली सरकार... भाजपा में निर्विवाद नेता समझे जाने वाले बाजपेयी सबसे पहले 1996 में प्रधानमंत्री बने। हालांकि उनकी सरकार महज 13 दिन तक चली। इसके बाद वह 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने लेकिन उनकी वह सरकार 13 महीनों तक ही चली। आखिरकार साल 1999 में एनडीए की फिर वापसी हुई और इस बार अटल सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया। बाजपेयी 1957 में पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से लोकसभा के लिए चुने गए।

पहली पुण्यतिथि: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद कर रहा है देश, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संसद में उनके पहले भाषण से उनके साथियों और सहयोगियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक विदेशी अतिथि से बाजपेयी का परिचय कुछ इस प्रकार कराया था, कि 'एक दिन यह युवक देश का प्रधानमंत्री बनेगा'। वह 47 साल तक सांसद रहे। वह दस बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

अटल को मिला 'भारत रत्न'

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget