एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में अंबेडकर से पहले अखिलेश यादव की तस्वीर लगाने पर बवाल, दलित समाज ने जताई नाराजगी

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा पर संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगा है. इसे लेकर दलित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है.

Firozabad News: यूपी में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के सूत्रधार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है. मामला सपा विधायक द्वारा बनाए गए स्वागत द्वार को लेकर है, इस द्वार पर लगे होर्डिंग में बाबा साहब की तस्वीर से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर को प्राथमिकता दी गई है, जिसकी वजह से अंबेडकर अनुयायियों और दलित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

दरअसल फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा विधायक मुकेश वर्मा ने विधायक निधि से स्वागत द्वार बनवाया है, जिसका अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस स्वागत द्वारा में सपा विधायक ने अखिलेश यादव की तस्वीर को प्राथमिकता देते हुए पहले लगवाया है और बाद में बाबा साहब की तस्वीर लगवाई है. इसको लेकर बाबा साहब के अनुयायियों ने विरोध दर्ज कराते हुए इसे डॉ. अंबेडकर का अपमान बताया है.

सपा पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप
डॉ. अंबेडकर मेला महोत्सव समिति उत्तम नगर सैलई के संस्थापक वेद प्रकाश वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के द्वारा सैलई शांति रोड स्थित आंबेडकर पार्क के समीप ये स्वागत द्वार बनवाया गया है. जिसे लेकर दलित समाज में नाराजगी दिखाई दे रही हैं. उनका कहना कि द्वार पर बाबा साहब की तस्वीर को पहले लगाया जाना चाहिए था क्योंकि उनका कद बहुत बड़ा है. 

उनका कहना है कि विधायक निधि से बनवाए गए स्मृति द्वार में मुकेश वर्मा ने अखिलेश यादव की तस्वीर पहले लगाकर उनका अपमान किया है. उन्होंने सपा पर दलित हितैषी होने का नाटक करने का आरोप लगाया. वेद प्रकाश वेदी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दलित समाज का वोट लेने के लिए बाबा साहब का सम्मान करते हैं. वहीं इस पूरे विवाद पर सपा विधायक मुकेश वर्मा की सफाई भी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि स्वागत द्वार में भूल बस गलती हुई है इसको ठीक कराया जाएगा.  

फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

यूपी में आज भी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज, कई जिलों मे गिरेंगे ओले, जानें- मौसम का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget