एक्सप्लोरर

कई पुरुषों से प्रेम संबंध महिला की हत्या की वजह बने, पुलिस ने खुलासा करते हुये बताया घटनाक्रम

फिरोजाबाद में महिला की गला काटकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इसके मुताबिक महिला के कई पुरुषों से संबंध थे. एक प्रेमी ने महिला को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था, जो हत्या की वजह बना.

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव हेंडल में महिला की गला काटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इसके मुताबिक, महिला के प्रेमी ने ही महिला की हत्या कर दी थी. इसके पीछे वजह महिला के कई लोगों के साथ संबंध थे. वहीं, प्रेमी शफीक ने दूसरे प्रेमी बबलू को देख लिया था, जिसके चलते महिला की हत्या कर दी गई.

महिला के कई पुरुषों से थे संबंध

दो जनवरी को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव हेंडल में कविता नाम की महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. जिसका मुकदमा महिला के पति पप्पू द्वारा बॉबी नाम के युवक के खिलाफ लिखाया था. लेकिन इस पूरी घटना में अहम बात यह निकल कर आई है कि, कविता नाम की महिला के कई लोगों से प्रेम संबंध थे, जिसमें पुराना प्रेमी बॉबी भी शामिल था लेकिन कविता ने शफीक नाम के व्यक्ति से नए प्रेम संबंध बना लिए.

2 जनवरी को जब शफीक कविता से उसके घर मिलने आया तो बॉबी वहां से निकल रहा था. इस बात को लेकर शफीक को गुस्सा आया और शफीक ने तेज धारदार चाकू से कविता का गला काट दिया, और फरार हो गया. पुलिस ने असली कातिल शफीक को गिरफ्तार कर लिया है.

एसएसपी ने कहा, निर्दोष व्यक्ति जेल जाने से बचा

एसएसपी फिरोजाबाद अजय कुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा बॉबी के नाम पर लिखवाया गया था लेकिन असल हत्यारा शफीक था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएसपी ने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति जेल जाने से बच गया, जिसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया था. असली कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में है.

ये भी पढ़ें.

बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा, 'किसान बीमा' की एक करोड़ से ज्यादा रकम चहेतों को कर दी ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget