एक्सप्लोरर

Firozabad News: महाराजा अग्रसेन धाम क्वारंटाइन सेंटर का रियलिटी चेक, मरीजों का आरोप- नहीं हो रही साफ सफाई

महाराजा अग्रसेन धाम क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती मरीजों का आरोप है कि यहां साफ-सफाई नहीं होती है। 6 लोगों को नहाने के लिए एक साबुन मिलता । एबीपी गंगा ने गाउन जीरो पर जाकर क्वारंटाइन सेंटर का रियलिटी चेक किया है। 

फिरोजाबाद, एबीपी गंगा। फिरोजाबाद में महाराजा अग्रसेन धाम को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहां 14 लोग भर्ती हैं। जिनकी कोरोना रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। इस दौरान मंगलवार को एबीपी गंगा ने इस क्वारंटाइन सेंटर का रियलिटी चेक किया। संवाददाता कृष्णा पोरवाल मौके पर पहुंचे, तो जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई।
वहां भर्ती 14 मरीज क्वारंटाइन सेंटर के बाहर खड़े हुए थे, उनका कहना था कि खाना तो उन्हें सही मिल रहा है और पानी भी सही समय पर मिल रहा है, लेकिन दिक्कत साफ-सफाई को लेकर आ रही है। जब हमने उनसे पूछा कि क्या दिक्कत आ रही तो उन्होंने बताया कि बाथरूम में कोई साफ-सफाई नहीं है, बदबू आती रही है। सफाई कर्मचारी भी नहीं आते हैं। वहां के एक मरीज ने क्वारंटाइन सेंटर का वीडियो बनाकर मीडिया को दिखाया। जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि लेट्रिन-बाथरूम में काफी गंदगी है। फर्श पूरा गंदा पड़ा हुआ है। इन सबको सोने के लिए गद्दे और बैठने के लिए कुर्सी की व्यव्यस्था है। पंखे लगे हुए हैं।
हमने जब खाने का रियलिटी चेक किया तो पता चला कि एक मरीज के लिए सरकार द्वारा 350 रुपये खाने के लिए आते हैं, जिसमें सुबह का नाश्ता और सुबह शाम का खाना और बिसलेरी की पानी की बोतल दी जाती है। खाने की क्वालिटी तो सही निकली। हालांकि, ये बात जरूर सामने आई कि कुछ लोगों की खुराक ज्यादा है, जिस वजह से उनका पेट नहीं भर पाता है।
हालांकि, रियलिटी चेक में साफ-सफाई को लेकर ये क्यारंटाइन सेंटर बिल्कुल फेल निकला, क्योंकि यहां भर्ती सभी मरीजों का केवल यही कहना था कि क्वारंटाइन सेंटर में  साफ-सफाई नहीं है। एक साबुन से 6 लोग नहाते हैं। वहीं बाहर पानी का टैंकर है, वहां नहाना पड़ता है। एक मरीज बताया है कि वो 4 दिन से इसलिए नहीं नहाया, क्योंकि बाथरूम में बहुत गंदगी है। जब हमने क्वारंटाइन सेंटर के इंचार्ज महेश चंद्र से बात की, तो उनका कहना था कि अगर इन्हें परेशानी है, तो वह मुझे बताएं। मैं इनकी परेशानियों को दूर करूंगा, लेकिन मरीजों का यही कहना था कि कोई सुनने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget