एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

UP News: फिरोजाबाद में इंस्टाग्राम के जरिए युवक ने छात्रा से बातचीत कर धीरे धीरे उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आगरा जनपद के एत्मादपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हो गई. सोशल साइट पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इस दौरान युवक ने किशोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और उसे मिलने के लिए बुलाने लगा. जब छात्रा ने मिलने से मना किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा.

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती के माध्यम से आरोपी ने पीड़िता को अश्लील सामग्री और अश्लील संदेश भेजने लगा और इस सब की रिकॉर्डिंग करके वह पीड़िता को मिलने के लिए उकसाने लगा. पीड़िता ने जब मिलने से इंकार किया तो उसने अश्लील वीडियो क्लिपिंग व अन्य सामग्री के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. 

इंस्टाग्राम के जरिए बढ़ी नजदीकी
थाना दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए आगरा में एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता कोठी कस्बा निवासी हर्ष कुश से हुई थी. पहले दोनों में सामान्य बातचीत होती थी. धीरे-धीरे दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने लगे. कुछ दिनों से आरोपी छात्रा को अकेले मिलने के लिए बुला रहा था. छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो, आडियो वायरल करने की धमकी दी. 

थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार के मुताबिक पीड़ित छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हर्ष कुश को जैन मंदिर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है. उसके विरुद्ध पाक्सो, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी का फोन किया जब्त
मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी निकाल रही है. पुलिस यह भी जानने में लगी है कि आरोपी ने और कितनी लड़कियों के साथ इस तरह का गलत काम किया है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सिपाही ने फंदे से लटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में साथी पुलिसकर्मियों का लिखा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget