एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भारी बवाल, हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स, जानें क्या है पूरा मामला?

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में एक्सीडेंटल केस में आए दो मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा. तीमारदारों पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्रता की. 

फिरोजाबाद शहर के थाना उत्तर इलाके में स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मरीजों के तीमारदार और मेडिकल स्टाफ आमने-सामने आ गया. यहां मरीज के परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीचकर जमकर कहा सुनी हुई. इसके बाद मरीज के तीमारदारों ने मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट कर दी.

फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन ने बताया कि थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव शुजातगढ़ के रहने वाले दो लोग एक्सीडेंट में घायल होकर जिला अस्पताल ले गए थे. इसमें एक मरीज की हालत खराब होने के चलते उसे रेफरल के लिए कहा जा रहा था लेकिन उसके साथ आए तीमारदारों ने जल्दी इलाज के लिए डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी. मरीज के परिजनों ने वहां तैनात स्टाफ नर्स से भी मारपीट की. साथ ही इमरजेंसी वार्ड में रखें समान में तोड़फोड़ करते हुए समान फेंक दिया. 

घटना के विरोध में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने लाम बंद होकर हड़ताल कर दी और आपातकालीन सेवाओं को भी रोक दिया गया. मेडिकल स्टाफ ने गेट का ताला लगाकर मरीज का प्रवेश भी बंद कर दिया. इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. अस्पताल गेट पर ताला लगा होने से मरीजों को प्रवेश नहीं मिल सका. आलम यह रहा की गंभीर मरीजों को भी इलाज के लिए कई घंटे परेशान होना पड़ा है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासनिक अधिकारियों जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन से बातचीत की. कई घंटे चली प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों से बातचीत के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की दोबार शुरू की गई.

मामले पर अधिकारियों ने क्या कहा?
वहीं इस बावत सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है. इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सुविधाएं फिर से सुचारू कर दी गई हैं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना उत्तर पुलिस को निर्देशित किया गया है.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget