एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद न्यूजः आईजीआरएस में रैंक गिरने पर एक्शन, फिरोजाबाद में 50 अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश

IGRS में खराब रैंक पर फिरोजाबाद कलेक्टर  ने जिले 50 अधिकारियों के अगस्त माह के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं. शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया जा रहा था.

फिरोजाबाद के जिला अधिकारी रमेश रंजन ने जिले में आइजीआरएस शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण विस्तार न होने पर जनपद के 50 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान यह पाया की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है.

आपको बता दें इन अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है. जिलाधिकारी रमेश रंजन  ने जनपद की सभी तहसील शिकोहाबाद सिरसागंज टूंडला जसराना फिरोजाबाद के उप जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी के भी वेतन रोक दिए हैं. 

आईजीआरएस में गिरी जिले की रैंक

डीएम रमेश रंजन ने आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान पाया कि निस्तारण गुणवत्ता काफी खराब होती जा रही है. पिछले वर्ष  जिले की रैंक प्रदेश में 29 वें स्थान पर थी. वहीं इस बार 15 पायदान नीचे खिसक कर 44 स्थान पर पहुंच गई है.इसके पीछे बड़ा कारण अधिकारियों के द्वारा शिकायतों का संतोषपूर्ण ढंग से निस्तारण नहीं किया जाना रहा है.

अगस्त माह का वेतन रोकने का आदेश

जिलाधिकारी ने खराब फीडबैक पाए जाने के कारण जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा,अधिशाषी अभियंता जलनिगम,अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यडी विभाग, एआरटीओ प्रवर्तन के साथ ही खाद्य निरीक्षक फिरोजाबाद,पीओ नेडा,खंड शिक्षादिकारी मदनपुर,नारखी, चकबंदी अधिकारी सिरसागंज,सब रजिस्टार सिरसागंज,वरिष्ठ बांट माप एवं विपणन अधिकारी,परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशाषी अभियंता विद्युत सिरसागंज,जिला उद्यान अधिकारी का अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश दिए है.

इसके साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास, जिला उपायुक्त मनरेगा, सब रजिस्टार फिरोजाबाद, डायट प्राचार्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण, बीडीओ फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मदनपुर, एका, अरांव, हाथवंत, सहायक विकास अधिकारी फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, नारखी, अरांव, मदनपुर, जसराना, एसडीएम फिरोजाबाद सतेंद्र सिंह, जसराना, शिकोहाबाद,तहसीलदार जसराना, फिरोजाबाद, सिरसागंज व टूंडला एवं सीडीपीओ एका,अरांव,टूंडला,नारखी शामिल है. एक साथ अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई किए जाने से अफसर भी हैरान रह गए हैं.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget