एक्सप्लोरर

मेरठ: फलावदा फायरिंग मामले में आया नया मोड़, 'मकान बिकाऊ है' के लगे पोस्टर

फलावदा थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है. कई जगह 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगे हैं. पीड़ितों का कहना है कि कई घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित फलावदा थाना क्षेत्र में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. कई घरों में 'मकान बिकाऊ है' लिखा हुआ देखा गया. वहीं, कई जगह 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर भी लगे हैं. मेरठ एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि ये माहौल खराब करने के लिए सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है जिसको लेकर के क्षेत्राधिकारी मौके पर हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस अफवाह को फैलाता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मामले को तूल दे रहे हैं कुछ लोग एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर के फायरिंग हुई थी जिसमें 9 लोग घायल हुए थे. घायलों का इलाज चल रहा है. 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं. लेकिन, कुछ लोग इस पूरे मामले को तूल दे रहे हैं जिसको लेकर पुलिस गंभीर है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भय का माहौल वहीं, फलावदा के पीड़ितों का कहना है कि कई घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. भय का माहौल बना हुआ है. यही वजह है कि लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं. अगर वक्त रहते पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो हम लोग यहां से पलायन करेंगे.

मेरठ: फलावदा फायरिंग मामले में आया नया मोड़, 'मकान बिकाऊ है' के लगे पोस्टर

माहौल खराब करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हालांकि, अब सच क्या है ये तो पुलिस की पड़ताल के बाद ही पता चलेगा लेकिन पुलिस अब फलावदा में हुए खूनी संघर्ष को लेकर काफी ज्यादा गंभीर दिख रही है. पुलिस का कहना है कि अगर माहौल खराब करने की किसी ने भी कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

गाजियाबादः थाने में हुई मारपीट के आरोपी की मौत, पुलिस पर उठे सवाल, कौन देगा जवाब ?

पीलीभीतः साइकिल पर असम से चलकर उत्तराखंड पहुंचेंगे पंकज, जानिए क्यों कर रहे हैं ऐसा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget