एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Firing: बैंक के गार्ड से चली गोली, महिला समेत दो युवक घायल, परिजनों का हंगामा

Muzaffarnagar Firing: मुजफ्फरनगर में इंडियन ओवरसीज बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चल गई जिसकी वजह से तीन लोग घायल हो गये. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) के शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक पर स्थित इंडियन ओवरसीज़ बैंक (Indian Overseas Bank) में उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब बैंक की सुरक्षा में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की बंदूक से अचानक गोली चल गयी. 12 बोर की बंदूक से अचानक हुई फायरिंग की वजह से बैंक के अंदर मौजूद महिला सहित दो युवक गोली के छर्रे लगने से घायल (Three injured in Firing) हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजनों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और गार्ड पर जान-बूझकर गोली चलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है. बैंक में गोली चलने की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी बंदूक भी कब्जे में ले ली है.

महिला समेत दो युवक घायल 

दरअसल, मामला मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का है. जहां बुधवार दोपहर जब बैंक कर्मी लंच कर रहे थे, उसी समय बैंक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड मेहंदी हसन की दो नाली बन्दूक की सेफ्टी बेल्ट टूटने की वजह से बंदूक फर्श पर गिर गयी और अचानक गोली चल गयी, जिससे बैंक में मौजूद एक महिला और दो युवकों के पैरों में छर्रे घुस गए. फायरिंग की आवाज सुनकर बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गयी. गोली लगने से घायल हुए महिला और दोनों युवको के परिजनों ने बैंक पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया.

परिजनों ने जानबूझकर गोली चलाने का आरोप लगाया

हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि, बैंक सुरक्षा गार्ड ने जानबूझ कर गोली चलाई. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को शांत कर घायलों को जिला हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया. वहीं, बैंक सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंडियन ओवरसीज बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मेहंदी हसन की लाइसेंसी दो नाली बंदूक की सेफ्टी बेल्ट टूटने की वजह से बंदूक नीचे गिर गयी और अचानक गोली चल गयी. 

ये भी पढ़ें.

Corona Vaccination in UP: 9 करोड़ से अधिक लोगों को मिली कोविड वैक्सीन, यूपी बना पहला राज्य, सीएम योगी ने दी बधाई

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget