एक्सप्लोरर

फतेहपुर मकबरे के तोड़फोड़ में सपा का नेता शामिल? पार्टी ने निकाला, अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर के एक मकबरे में पुलिस के सामने हुई तोड़फोड़ के मामले में समाजवादी पार्टी के एक नेता का नाम सामने आया है. सपा ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर के एक मकबरे को मंदिर बताते हुए पुलिस के सामने तोड़फोड़ हुई. इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू चौहान का नाम सामने आया है. अब बढ़ते विवाद के बीच सपा ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है. यह जानकारी सपा के मीडिया सेल ने दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा गया-  भाजपाई मानसिकता का कोई भी व्यक्ति जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो एवं PDA से इतर विचारधारा रखता हो या समाजवादी पार्टी में रहकर भाजपा के इशारे पर काम कर रहा हो वो या तो तत्काल पार्टी छोड़ दे या उसे चिन्हित करके पार्टी से निष्कासित किया जाएगा.

सपा के यूपी अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक पत्र में कहा कि पप्पू सिंह चौहान पुत्र अभिमन्यु सिंह ग्राम रहिमालन का पुरवा पोस्ट जमरांवा विधानसभा 242, हुसेनगंज तहसील व जिला फतेहपुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है.

एक किलोमीटर के दायरे में सभी सड़कें बंद, ड्रोन से निगरानी,जानें- फतेहपुर में विवाद के बाद अभी क्या है स्थिति?

विधानसभा पहुंचे विधायकों ने पूछे सरकार से सवाल

फतेहपुर का मामला विधानसभा में भी उठा. विधानसभा के मानसून में हिस्सा लेने पहुंचे सपा नेताओं का दावा है कि पूरी घटना प्रायोजित थी और वहां रहने वाले लोगों का इसमें कोई हाथ नहीं था.फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा, फतेहपुर में अशांति आम लोगों ने नहीं फैलाई, बल्कि प्रशासन और भाजपा नेताओं ने इसे अंजाम दिया लेकिन जनता उनके इरादों को समझती है.सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा, यह भाजपा का एजेंडा है, और सभी असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाते हैं, स्थानीय समीकरणों में हेरफेर करते हैं, और अपने हितों की पूर्ति करते हैं.

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने फतेहपुर मामले पर कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से सुनियोजित व प्रायोजित घटना है. वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि भाजपा के पदाधिकारी वहां मौजूद थे और भीड़ को उकसा रहे थे. यह सरकार की विफलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
Noida News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
Shamli News: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
शामली: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget