एक्सप्लोरर

Fatehpur: कोल्ड स्टोरेज से रिसने लगी अमोनिया गैस, बेहोश होकर गिरने लगे लोग, जानें- कैसे हुआ हादसा?

Cold Storage Leak: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जब आलू के कोल्ड स्टोरेज में हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों ने अमोनिया गैस से परेशानी की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद जरूरी कार्रवाई शुरू की गई.

Fatehpur Gas Leak: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) में आलू से लदे ट्रक ने गैस पाइपलाइन (Gas Pipeline) में टक्कर मार दी जिससे अमोनिया गैस (Amonia Gas Leak) का रिसाव होने लगा. इस घटना के कारण ट्रक चालक समेत चार मजदूर बेहोश हो गए. उन्हें एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. उधर, गैस रिसाव के कारण पांच किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है और वे जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागने लगे. हालांकि प्रशासन द्वारा उन्हें समझाया गया और एहतियातन मास्क लगाने को कहा गया. 

थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में ट्रक चालक की लापरवाही से हजारों लोगों की जान पर आफत आ गई. चालक ने ट्रक को गैस पाइपलाइन से भिड़ा दिया जिससे गैस का रिसाव होने लगा. गैस के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज के मजदूर बेहोश होकर गिरने लगे और वहां भगदड़ जैसी हालत पैदा हो गई. स्थानीय लोगों को भी गैस रिसाव से दिक्कत होने लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने कोल्ड  स्टोरेज के अंदर जाने की कोशिश की. रिसाव इतना तेज था कि लगभग पांच किलोमीटर दूर तक के लोग इससे प्रभावित हो रहे थे. लोग अपना घर छोड़कर जाने लगे. इलाके में एक शादी हो रही थी और बारातियों में भी भगदड़ मच गई. वे हाइवे की ओर भागने लगे. 

जानें, दमकल विभाग ने कैसे रोका गैस लीक
इस बीच, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. किसी तरह कोल्ड स्टोरेज के अंदर पहुंच मशीनों को बंद किया गया जिससे रिसाव बंद हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली. मौके पर एडीएम और जिला उद्यान अधिकारी भी पहुंच गई थे. अब स्थिति सामान्य हो गई है. चार लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल लेने के लिए आई एम्बुलेंस में तैनात ईएनटी की भी तबीयत बिगड़ गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

ये भी पढ़ें -

Aligarh News: अलीगढ़ में मां ने दी खौफनाक सजा, 6 साल की बच्ची पर सैनिटाइजर डालकर जिंदा जलाया, हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget