एक्सप्लोरर

मामूली विवाद में कर दी किसान की हत्या, बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों पर भी आरोपी ने फावड़े से किया हमला

हरकेश और गणेश के खेत अगल-बगल हैं। दोनों के बीच मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। हरकेश मेड़ की छटाई कर रहा था। जिसका गणेश ने विरोध किया था। जिसके बाद हरकेश ने गणेश की हत्या कर दी।

रायबरेली, एबीपी गंगा। जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी करौती गांव में शनिवार को मेड़ के विवाद को लेकर एक युवक ने किसान की हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच बचाव करने आए लोगों को भी युवक ने फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

गांव का ही रहने वाला गणेश (45) पुत्र राम बहादुर शनिवार को खेतों में खाद डालने गया था। काम खत्म करने के बाद वो वहीं पेड़ के नीचे आराम करने लगा। तभी गांव का हरकेश पुत्र जगदीश पीछे से आया और फावड़े से गणेश पर हमला कर दिया। किसान जब तक कुछ समझ पाता, तब तक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चार वार कर दिया।

यह देख पास के खेतों में काम कर रहे रवि और महेश मदद के लिए दौड़े। मगर हरकेश ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों भागकर गांव पहुंचे और पूरा प्रकरण गणेश के घरवालों को बताया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हरकेश मौके से फरार हो गया।

मामूली विवाद में कर दी किसान की हत्या, बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों पर भी आरोपी ने फावड़े से किया हमला

हरकेश और गणेश के खेत अगल-बगल हैं। बताते है कि दोनों के बीच मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को हरकेश मेड़ की छटाई कर रहा था। जिसका गणेश ने विरोध किया था। जिसके बाद हरकेश वहां से चल गया था, मगर कुछ देर बाद वह वापस लौटा और गणेश पर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने बताया कि गणेश के भाई की तहरीर पर हरकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget