एक्सप्लोरर

बेटी को बचाने के लिए मायके में रह रही महिला ने खोला राज, बोली- बलि देने का बनाया गया दबाव

महिला का कहना हे कि दो बार पति उसकी हत्या की कोशिश कर चुका है। महिला ने ससुराल के लोगों पर बेल्ट से मारने, बिजली के झटके देने व गर्म चिमटे से दागने का भी आरोप लगाया है।

नोएडा, एबीपी गंगा। एक महिला ने पति व ननद समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर डेढ़ साल की बेटी की बलि देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी ननद शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बन पाई है। उसे भ्रम है कि बच्ची की बलि देने से वह मां बन जाएगी। ससुराल के लोग बेटी की बलि देने के लिए विभिन्न तरह से प्रयास कर रहे हैं। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, हत्या की कोशिश व दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला आयोग से शिकायत की है।

बेटी की बलि देना चाहते हैं ससुराल के लोग

गिझौड़ निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 20 मई 2013 को भिंड, मध्यप्रदेश के चिरावली गांव निवासी दीपक कुमार से हुई है। शादी के कुछ माह बाद ही पति समेत ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी ननद को किसी बाबा ने छोटी बच्ची की बलि देने पर मां बन जाने का झांसा दिया है। मां बनने की चाहत में वह ससुराल के लोगों से मिलकर उसकी बेटी की बलि देना चाहती है। इसलिए वह सभी बच्चों को लेकर मायके में रह रही है।

बेटी को बचाने के लिए मायके में रह रही महिला ने खोला राज, बोली- बलि देने का बनाया गया दबाव

हत्या की कोशिश का आरोप

महिला का आरोप है कि वह ससुराल के लोगों का विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला का यह भी कहना हे कि दो बार पति उसकी हत्या की कोशिश कर चुका है। महिला ने ससुराल के लोगों पर बेल्ट से मारने, बिजली के झटके देने व गर्म चिमटे से दागने का भी आरोप लगाया है। फरवरी माह में आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की थी और घर से बाहर निकाल दिया था। महिला आयोग के निर्देश पर पति समेत ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget