एक्सप्लोरर

यूपी में नहीं थम रहा DNA विवाद, अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ में BJP के पोस्टर पर भड़क उठे सपाई

Lucknow News: बीजेपी ने यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल की तरफ से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के डीएनए के संबंध में विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद लगाया था.

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता फखरूल हसन चांद ने बीजेपी की तरफ से अखिलेश यादव के संबंध में लगाए गए पोस्टर पर मंगलवार को आपत्ति जताई और कहा कि हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहले भी जब बीजेपी ने ऐसे पोस्टर लगाए थे, तो अखिलेश यादव ने दोनों पक्षों (बीजेपी और सपा) से अपील की थी कि इस तरह के पोस्टर नहीं लगाए जाने चाहिए.

उन्होंने पोस्टर में अखिलेश यादव के संबंध में इस्तेमाल किए गए शब्दों को निंदनीय बताया. कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह की भाषा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हम इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करेंगे. ये पोस्टर राजधानी लखनऊ में लगाए गए हैं. इसमें अखिलेश यादव के संबंध में लिखा गया था कि “जो लोग बृजेश पाठक का डीएनए पूछ रहे हैं, उन्होंने अपने पिता को पार्टी से निकाल दिया. अपने पिता को घर से बेदखल कर दिया. उनके डीएनए में जरूर खोट है, इसलिए उन्होंने अपने पिता से पिता जैसा व्यवहार नहीं किया.” इसी को लेकर सपा नेता फखरूल हसन चांद ने ये बातें कही हैं.

बीजेपी ने यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल की तरफ से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के डीएनए के संबंध में विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद लगाया था. समाजवादी सोशल मीडिया सेल की तरफ से की गई टिप्पणी पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी और बड़े पैमाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला तक फूंका था. बाद में इस पूरे मामले को लेकर बृजेश पाठक ने एक्स हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

नक्सलवाद को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता

इसके अलावा, फखरूल हसन चांद ने झारखंड के पलामू में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां के मारे जाने को लेकर भी अपनी बात रखी. कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हमारे सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार नक्सलवाद के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं, जिसकी हम तारीफ करते हैं. उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं. समाजवादी पार्टी का मानना है कि नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिए. नक्सलवाद को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. सुरक्षाबलों को लगातार ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि देश में आंतरिक सुरक्षा में किसी भी प्रकार का खलल न पहुंचे.

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया

बता दें कि झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है. उसके पास से मौके से एसएलआर राइफल बरामद की गई है. इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों को भी गोली लगी है. इस मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget