एक्सप्लोरर

एक्सप्रेस वे से दिल्ली-देहरादून के बीच का सफर केवल दो घंटे का होगा, 2024 तक होगा तैयार

दिल्ली से देहरादून के बीच सफर अब महज कुछ ही घंटों में सिमट जाएगा. इन दोनों शहरों के बीच एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है. इसे 26 जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा.

देहरादून: केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेस वे के बनने से दोनों शहरों के बीच का सफर छह-सात घंटे से घटकर मात्र दो घंटे का रह जाएगा.

कुल 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के डिजिटल उद्घाटन के मौके पर गडकरी ने कहा, ‘‘आज मैं घोषणा करता हूं कि एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली-देहरादून के बीच का फासला केवल दो घंटे में तय कर लिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे से दिल्ली-देहरादून की दूरी 250 किलोमीटर से घटकर 210 किलोमीटर रह जाएगी.

2024 से पहले पूरा कर लिया जाएगा काम

गडकरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुरोध किया कि वह इस एक्सप्रेस वे के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से समय ले लें. उन्होंने कहा कि यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे की तर्ज पर बनेगा और इसका निर्माण 26 जनवरी, 2024 से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद 26 जनवरी, 2024 से पहले दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आकर बताऊंगा.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह केवल एक्सप्रेस वे ही नहीं बल्कि ‘इकोनोमिक कॉरीडोर’ भी होगा जिसे सहारनपुर से हरिद्वार तक की ‘कनेक्टिविटी’ भी दी जाएगी और दिल्ली-देहरादून की तरह ही दिल्ली से हरिद्वार भी दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

कुल लागत 13000 करोड़

उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे छह लेन का होगा और इसकी कुल लागत 13000 करोड़ रुपये होगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एसएस संधू ने कहा कि पौंटा साहिब से पहाडों की रानी मसूरी के लिए एक नया मार्ग बनाया जाएगा जिससे देहरादून से गुजरने वाला यातायात कम हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब से देहरादून के बल्लूपुर तक के राजमार्ग को चार लेन का कर दिया जाएगा. संधू ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 25000 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गयी है जिनमें कई नए राजमार्ग भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें.

ऑटो में महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
किशनी में सपा का मजबूत किला, BJP के लिए मुश्किल क्यों है यहां जीत की राह?
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
जलेसर में बसपा के वोट बढ़े, क्या SC मतदाताओं का बंटवारा 2027 में भी रहेगा चर्चा का मुद्दा?
जलेसर में बसपा के वोट बढ़े, क्या SC मतदाताओं का बंटवारा 2027 में भी रहेगा चर्चा का मुद्दा?
एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?
एटा में 2022 में BJP की जीत, 2024 में सपा ने पलटी बाजी; क्या 2027 में भी जारी रहेगा बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget